Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra: होटल व्यापारी ने युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, सात साल ब्लैकमेल कर किया शोषण, गिरफ्तार

    By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 09:47 AM (IST)

    Agra News ताजगंज क्षेत्र का मामला पीड़िता का आरोप वर्ष 2016 में किया दुष्कर्म। अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल। बड़ी बहन ने नहीं दिया छोटी का साथ। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा है जेल।

    Hero Image
    Agra News: युवती से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने जेल भेजा है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के ताजगंज क्षेत्र में कारोबारी द्वारा युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। कारोबारी ने सात वर्ष पहले युवती से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। शादी के बाद ब्लैकमेल कर उसे बुला रहा था। इंकार करने पर उसके फोटो पति को भेज दिए। पीड़िता द्वारा पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन करती थी होटल में काम

    सहायक पुलिस पुलिस आयुक्त सदर अर्चना सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम पवन वर्मा निवासी ट्विन टावर ताजगंज है। पवन का पूर्व में ताजगंज क्षेत्र में होटल था। जो उसने किसी को बेच दिया। वर्तमान में राजस्थान में पेट्रोल पंप है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन आरोपित के होटल में काम करती थी। आरोपित से पारिवारिक संबंध हो गए। घर पर आना-जाना हो गया।

    ये भी पढ़ें...

    एटा में दर्दनाक घटना, रेलवे ट्रैक पर पालतू श्वान को बचाने में ट्रेन से कटा बालक, परिवार में मचा कोहराम

    घटना वर्ष 2016 की है। जब वह नाबालिग थी। आरोपित उसके घर पर आया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगा। अपने पास बुलाने लगा। जिसकी शिकायत बड़ी बहन से की। उसने भी आरोपित का पक्ष लिया। जिसके बाद आरोपित का दुस्साहस बढ़ गया। वह वर्ष 2020 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

    शादी के बाद भी आरोपित ने किए मैसेज

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपित ने उसे मैसेज करता था। अपने पास मिलने को बुलाता। जिससे वह बुरी तरह से दहशत में आ गई। आरोपित ने उसे होटल में न आने पर पति को वीडियो भेजने की धमकी दी। वह नहीं गई तो आरोपित ने उसके पति को आपत्तिजनक वीडियो भेज दी। जिस पर उसने पति को अपने ब्लैकमेलिंग की सच्चाई बता दी।

    ये भी पढ़ें...

    आगरा में पकड़ा देह व्यापार, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, ग्राहकों के लिए बने थे केबिन

    पति ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस बढ़ाया। जिस पर वह पति के साथ पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह के सामने प्रस्तुत हुई। उनके आदेश पर अारोपित पवन वर्मा के खिलाफ अभियोग दर्ज कर ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपित का पुलिस से कहना था कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपित को जेल भेजा गया है।

    पीड़िता की बहन भी है आरोपित

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीड़िता की बड़ी बहन भी आरोपित है। वह भी आरोपित का पक्ष ले रही थी। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के अवलोकन के बाद अागे की कार्रवाई की जाएगी।