विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 साल, 12 राज्यों में फैलाया नकली दवा का जाल... कैसे एक छोटी दुकान से करोड़ों का कारोबारी बना हिमांशु अग्रवाल?

Published: Sun, 24 Aug 2025 08:06 AM (IST)

आगरा में हिमांशु अग्रवाल 20 साल पहले एक छोटी सी दुकान चलाता था। धीरे-धीरे उसने नकली दवाओं का कारोबार शुरू ...और पढ़ें

नकली दवा पकड़े जाने पर छोड़ने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने पहुंचा हिमांशु अग्रवाल।
नकली दवा पकड़े जाने पर छोड़ने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने पहुंचा हिमांशु अग्रवाल।

HighLights

  1. 20 वर्ष पहले हिमांशु अग्रवाल की बोहरे राम गोपाल मार्केट में एक छोटी दुकान
  2. जेनेरिक की दवाओं के बाद नकली दवाओं की बिक्री शुरू की
  3. बल्केश्वर यमुना किनारे छोटा से घर

जागरण संवाददाता, आगरा। नकली दवा पकड़े जाने पर छोड़ने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने पहुंचा हिमांशु अग्रवाल की 20 वर्ष पहले एक छोटी दुकान थी और हजारों में टर्नओवर था। नकली दवा की बिक्री शुरू की, पिछले पांच वर्ष में दिल्ली, हरियाणा सहित 12 राज्यों में दवाओं की सप्लाई करने लगा, करोड़ों का कारोबार है और आलीशान कोठी है। हर बार रिश्वत देकर नकली दवा पकड़े जाने के बाद भी बचता रहा।

हे मा मेडिको का संचालक हिमांशु अग्रवाल बल्केश्वर में यमुना किनारे की बस्ती में रहता था और बोहरे राम गोपाल में प्रथम तल पर एक छोटी दुकान थी। जेनेरिक की दवाएं बेचता था। 10 वर्ष पूर्व सस्ती दवा बेचना शुरू किया, पहले टैक्स चोरी का दवा बेचता था इसके बाद नकली दवा बेचने लगा।

आलीशान कोठी, लग्जरी गाड़ियां

कोविड के बाद नकली स्टेरायड बेचते हुए भी पकड़ा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जी ब्लाक कर्मयोगी कमला नगर में आलीशान कोठी है, लग्जरी गाड़ियां हैं। दवा बाजार में चर्चा है कि नकली दवा पकड़े जाने और अवैध दवा के कारोबार में नाम आने पर बैग में कैश लेकर पहुंच जाता है इसलिए हर बार कार्रवाई से बच जाता था।

नकली और नशीली दवाओं की मंडी, छह वर्ष में 500 करोड़ की दवाएं जब्त

  • आठ मई को मेवाती टोला से करोड़ों की नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली नारकोटिक्स की दवाएं जब्त
  • 22 अक्टूबर 2024 को सिकंदरा में विजय गोयल की फैक्ट्री में छापा मारा, 100 से अधिक कार्टन में नींद में इस्तेमाल होने वाली दवाओं सहित 14 तरह की दवाएं जब्त की
  • जुलाई 2023 में बिचपुरी और सिकंदरा में नकली कफ सिरप बनाने की पकड़ी थी फैक्ट्री
  • जून 2023 में आरएस ट्रेडर्स पर जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ग्राहक बनकर पहुंची, नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली कोडीन सिरप की बिना बिल के बिक्री करने पर पकड़ कर ले गई।
  • 2021 में गढ़ी भदौरिया में सर्जिकल सामान बनाने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी गई। मेडिकल डिवाइस, ग्लव्स, सिरिंज, सैनेटरी पैड समेत अन्य सर्जिकल सामान जब्त किए हैं। इसमें कुछ सामान नकली भी हैं। फैक्ट्री में छह पैकिंग मशीन और दो कमरों में सामान भरा हुआ था।
  • 2021 में आवास विकास कालोनी में छापा मारकर एक्सपायर्ड दवाओं की रीपैकिंग करने वाले राजौरा बंधुओं को पकड़ा गया था।
  • वर्ष 2021 में जयपुरिया गैंग को नशीली दवाओं की बिक्री करने पर पकड़ा गया
  • 2020 में पंजाब पुलिस ने कमला नगर के अरोरा बंधु, बल्केश्वर निवासी गुप्ता बंधु को नारकोटिक्स की दवाओं के अवैध दवाओं की बिक्री में पकड़ा था।
  • वर्ष 2020 में सिकंदरा से ट्रक में रखे गए कफ सिरप गोरखपुर में पकड़े गए।
  • 2019 में ग्वालियर की नारकोटिक्स की टीम ने फ्री गंज में दो गोदामों पर छापा मारा था, टीम ने करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त की थीं।
  • 2019 में बांके बिहारी धाम, सिकंदरा में फ्लैट नंबर 305 में चल रही नकली दवा की फैक्ट्री पकड़ी गई, हरीबाबू को जेल भेज दिया गया।
  • 2019 एके इंटरप्राइजेज राजस्थान और हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच गैंग को गर्भपात किट की कालाबाजारी करता था। इसके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ेंः आगरा में नकली दवा सिंडिकेट का पर्दाफाश, STF को 1 करोड़ की रिश्वत देने पहुंचा कारोबारी गिरफ्तार