Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goverdhan Puja 2022: अन्नकूट में महंगाई का तड़का, थोक मंडी में बैंगन और मूली तक खा रहे आज भाव

    By Nirlosh KumarEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 11:46 AM (IST)

    Goverdhan Puja 2022 आगरा की सिकंदरा स्थित थाेक सब्जी मंडी में बुधवार को 50 से 70 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है बैंगन। गोवर्धन पूजा पर आज शहर में जगह-जगह होगा अन्नकूट और पूड़ी का भंडारा। खुदरा बाजार में सब्जियाें के वसूले जा रहे दोगुने तक दाम।

    Hero Image
    Goverdhan Puja 2022: गोर्वधन पूजा पर अन्नकूट बनाने के लिए सभी सब्जियाें के दाम बढ़ गए हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। दीपोत्सव में बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी। अन्नकूट का प्रसाद लगेगा। अन्नकूट में इस बार महंगाई का तड़का लगा हुआ है। थोक मंडी में ही सब्जियों के दाम आसमान चूम रहे हैं। बैंगन 50 से 70 रुपये प्रति किग्रा की दर से थोक मंडी में बिक रहा है। फुटकर मंडी में तो सब्जियां दोगुने दाम में बिक रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः दीपोत्सव में अन्नकूट पर्व मनाया जा रहा आज, गिरिराज के पूजन की पढ़िए विधि

    आज जगह जगह होगा भंडारा

    दीपावली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार दीपावली के दिन अमावस्या पर आंशिक सूर्य ग्रहण के चलते मंगलवार काे कोई पर्व नहीं मनाया गया था। दीपावली सोमवार को मना ली गई थी। बुधवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी। शहर में जगह-जगह गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की जाएगी। गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके लिए सब्जी मंडियों में सुबह से श्रद्धालु सब्जियां खरीदने पहुंच गए।

    सब्जियाें के दाम सुनकर हैरान

    सिकंदरा सब्जी मंडी में सुबह-सुबह पहुंचे लोगों को बहुत कम विक्रेता मिले। किसान मंडी नहीं पहुंचे थे। कुछ ही दुकानें खुली थीं। यहां सब्जियां सीमित थीं और उनके रेट अधिक थे। थोक मंडी में बैंगन 50 से 70 रुपये प्रति किग्रा, धनिया 100 रुपये प्रति किग्रा, टमाटर 50 रुपये प्रति किग्रा मिल रहा था। लोहामंडी सब्जी मंडी में मिक्स अन्नकूट की सब्जी 200 से 250 रुपये प्रति किग्रा बिक रही थी। सब्जियों के दाम जानने के बाद खरीदार एक बार तो अचरज में पड़ गए।

    गोवर्धन लीला कमेटी के संयोजक प्रशांत शर्मा ने बताया कि वह 18 वर्ष से गोवर्धन पूजा के साथ भंडारा करते चले आ रहे हैं। इस वर्ष अन्नकूट के लिए सब्जी सबसे महंगी है। 20 रुपये प्रति किग्रा की दर से मिलने वाला बैंगन थोक मंडी में 50 रुपये प्रति किग्रा में मिल रहा है। थोक आढ़ती राजू कुशवाहा ने बताया कि मंडी में किसान कम आए हैं। आवक कम होने से इस बार सब्जी महंगी है।

    थोक मंडी में सब्जी के दाम

    सब्जी, दाम प्रति किग्रा

    • बैंगन, 50 से 70
    • फूलगोभी, 30
    • मूली, 30
    • मिर्च, 50
    • टमाटर, 50
    • अदरक, 55
    • धनिया, 100