Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goverdhan Puja 2022: दीपोत्सव में अन्नकूट पर्व मनाया जा रहा आज, गिरिराज के पूजन की पढ़िए विधि

    By Sandeep KumarEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 07:50 AM (IST)

    Goverdhan Puja 2022 दीपोत्सव के चौथे दिन होगी गोवर्धन पर्वत श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा। 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी भाई दूज। 26 अक्टूबर को दोपहर 02.43 बजे से द्वितीय तिथि लगेगी और भाई दूज पर्व शुरू होगा जो 27 अक्टूबर को दोपहर तक रहेगा।

    Hero Image
    Goverdhan Puja 2022: आगरा में सजाए गए गोवर्धन महाराज।

    आगरा, जागरण संवाददाता। दीपोत्सव में कार्तिक शुल्क पक्ष की प्रतिपदा में बुधवार को गोवर्धन (अन्नकूट) पर्व मनाया जाएगा। दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार सूर्यग्रहण के कारण इस बार बुधवार को मनाया जा रहा है। वहीं दीपोत्सव का समापन गुरुवार को भाई दूज के साथ होगा और बहने भाईयों के माथे पर तिलक कर त्योहार मनाएंगी।। पंडित चंद्रेश कौशिक ने बताया कि इस वर्ष सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन न होकर 26 अक्टूबर को मनाई जा रही है। गोवर्धन पर्व पर भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गोमाता की पूजा की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः आगरा के युवा ने खींची सूर्यग्रहण की दुर्लभ तस्वीर, दिख रही सूरज की सतह, Instagram पर वायरल

    गोवर्धन पूजन की विधि

    गोवर्धन पूजन के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाया जाता है। इसके बाद रात को रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल अर्पित करके और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान व पूरी आस्था से पूजा करने से सालभर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

    यह है शुभ मुहूर्त

    इस वर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 25 अक्टूबर शाम 4.18 बजे हो रहा है, जो 26 अक्टूबर को दोपहर 02.42 बजे तक रहेगा। गोवर्धन पूजा का मुहूर्त बुधवार को शाम 6.24 बजे से रात 8:39 बजे तक है। मुहूर्त योग दो घंटे 15 मिनट रहेगा। इसके साथ ही बुधवार को ही गोवर्धन पूजा के दिन प्रीति योग बन रहा है, प्रात: काल से लेकर सुबह 10.09 बजे तक प्रीति योग रहेगा, जो पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ व फलदायी माना जाता है। इसके बाद आयुष्मान योग प्रारंभ होगा।

    27 को मनाई जाएगी भाई दूज

    दीपोत्सव में गोवर्धन पर्व के बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 व 27 अक्टूबर, दोनों दिन है। 26 अक्टूबर को दोपहर 02.43 बजे से द्वितीय तिथि लगेगी और भाई दूज पर्व शुरू होगा, जो 27 अक्टूबर को दोपहर 12.45 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य यशोवर्धन पाठक ने बताया कि उदया तिथि के लिहाज से भाई दूज का पर्व 27 अक्टूबर को मनाना उचित है। 27 अक्टूबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.46 बजे तक रहेगा।