Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा वालों के लिए खुशखबरी; यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा नया शहर, किसानों को सर्किल रेट के आधार पर चार गुणा मुआवजा मिलेगा

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 01:18 PM (IST)

    नया शहर विकसित होने के साथ ही लगेंगी फैक्ट्री। नगर निगम स्थित एसएलओ कार्यालय में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे के आसपास के भूमि अधिग्रहण की फाइलों को तलाशना शुरू हो गया है। दो से तीन दिनों में फाइलें मिल जाएंगी फिर प्रशासन की टीम संबंधित गांवों का सत्यापन करने जाएगी। यह कार्य तीन से चार सप्ताह में पूरा होगा। भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों की है भूमि

    जागरण संवाददाता, आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नया शहर बसाने के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स फैक्ट्री लगेंगी। मार्स एसोसिएट्स द्वारा दो माह में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्लान तैयार होने के बाद दो दर्जन से अधिक गांवों की 10500 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों को सर्किल रेट के आधार पर भूमि का चार गुणा मुआवजा मिलेगा। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की निगरानी में जल्द ही बैठक होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को हुई थी। इस बैठक में डेढ़-डेढ़ किमी के दायरे में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफेक्चरिंग क्लस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें चार विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) विकसित होंगे। इसमें पहले में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण किया जाएगा।

    दूसरे में डाटा पार्क, तीसरे में इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद और चौथे में नया शहर व अन्य फैक्ट्री लगेंगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मार्स एसोसिएट्स द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसे महायोजना-2031 का भी हिस्सा बनाया जाएगा।

    Read Also: Lok Sabha Election: 94 साल के सांसद डा. बर्क दौड़ाएंगे अखिलेश यादव की साइकिल, आजम खां के विकल्प के लिए चुनावी शतरंज पर बिसात बिछाई

    फाइलों को खोजने का काम शुरू

    1500 एकड़ भूमि मांगी

    हांगकांग की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से मुलाकात की। प्रतिनिधि ने 1500 एकड़ भूमि की मांग की है। यह भूमि यमुना एक्सप्रेसवे या फिर लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास होनी चाहिए। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि लीथियम बैटरी, सेमी कंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन की फैक्ट्री लगाई जाएगी। डीएम इसे लेकर जल्द बैठक करने जा रहे हैं।

    Read Also: UP Unique Wedding: यूपी के इस शहर में हुई अनोखी शादी; मुंह दिखाई से पहले रामायण की चौपाई, सात नहीं चार फेरों में दुल्हन की विदाई

    यह होगा फायदा

    यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री लगने से रोजगार के अवसर विकसित होंगे। यमुना एक्सप्रेस वे पास होने से आवागमन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

    टाउनशिप के लिए 40 से अधिक किसानों ने भरे सहमति पत्र

    ग्वालियर रोड पर ककुआ और भांडई में बनने जा रही टाउनशिप के लिए तहसील और एडीए की टीम ने मंगलवार को ककुआ में किसानों से सहमति पत्र भरवाए। 40 से अधिक किसानों ने सहमति पत्र एवं अंश निर्धारण का कार्य किया। लेखपाल अजीत सिंह, सत्येंद्र कुशवाह, राजकुमार सिंह, धर्म सिंह, दीपचंद, गगनदीप सिंह मौजूद रहे। 

    comedy show banner
    comedy show banner