Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: आगरा के यमुना पार क्षेत्र में पेयजल संकट होगा दूर, 412 करोड़ से 18 महीने में पानी की समस्या होगी दूर

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 10:02 AM (IST)

    आगरा के यमुना पार क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान जल्द होगा। 412.94 करोड़ रुपये की लागत से 55 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा जिससे लगभग पांच लाख लोगों को फायदा होगा। एत्मादपुर में भी अमृत 2.0 के तहत 37.72 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना स्वीकृत हुई है। यमुना नदी पर आधुनिक तकनीक से जल शोधन किया जाएगा।

    Hero Image
    विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले आगरा में यमुना पार के लिए पानी की जानकारी देते जनप्रतिनिधि व अन्य।

    जागरण संवाददाता, आगरा। दशकों पुरानी यमुना पार क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान विधायक डा. धर्मपाल सिंह के प्रयास और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के सहयोग से 18 माह में हो जाएगा। 412.94 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका टेंडर भी हो चुका है। यमुना पार के लगभग पांच लाख लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। 55 एमएलडी के डब्ल्यूटीपी से जलापूर्ति की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय पैलेस स्थित होटल पीएल पैलेस में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा विधायक डॉक्टर धर्मपालन सिंह ने बताया कि यमुना पार क्षेत्र की जनता ने पेयजल संकट का दर्द सहा है। अभी तक उन्हें आश्वासन ही मिला, लेकिन पेयजल का संकट दूर नहीं हो सका।

    पांच लाख लोगों की दशकों पुरानी पेयजल समस्या का होगा समाधान

    डॉक्टर धर्मपाल ने बताया कि आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन प्रथम और जोन द्वितीय) के अंतर्गत 414.94 कराेड़ रपये स्वीकृत हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ट्रांस यमुना जोन प्रथम व द्वितीय में वार्ड द्वितीय व कछपुरा, नाऊ की सराय, भगवती बाग, सीता नगर, ट्रांस यमुना फेस प्रथम, शाहदरा, नरायच पश्चिम, नरायच पूर्व, यमुना पार प्रकाश नगर, नवलगंज, टेडीबगिया क्षेत्र को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जाएगा।

    रॉ वॉटर राइजिंग मैन 700 मीटर, उच्च जलाशय 11 भूमिगत चार और वितरण प्रणाली के लिए 268.70 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। 55 हजार से अधिक लोगों को घरों में कनेक्शन दिए जाने की योजना है। 33 पंपिग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। फर्म मैसर्स जियो मिलर जैनको (जेवी) नई दिल्ली से अनुबंध हुआ। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर काम शुरू करा दिया जाएगा।

    37 करोड़ से एत्मादपुर के 25 वार्डों में होगी जलापूर्ति

    केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत एत्मादपुर नगर पालिका परिषद की भी पेयजल समस्या का समाधान हाेगा। 25 वार्डों में जलापूर्ति पर 37.72 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। दो उच्च जलाशय बनेंगे और भूमिगत एक। 62.70 किलोमीटर क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

    वितरण के लिए 8.50 किलोमीटर क्षेत्र में घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही यमुना नदी पर पानी को शुद्ध करने के लिए एडवांस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। इस प्लांट पर एमबीबीआर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुद्ध पानी मिल सकेगा।

    आगरा के विकास को नहीं है कोई प्रोटोकाल: बघेल

    इस अवसर पर विधायक डा. धर्मपाल सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा के विकास के लिए उन्होंने भी किसी प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा। विधायक डा. धर्मपाल सिंह कभी ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री के पास लेकर जाते तो कभी किसी अधिकारी के पास। इस दौरान मंत्री और अधिकारी उन्हें टोकते और कहते आपने हमें बुला लिया होता। आपका प्रोटोकाल है। उन्होंने कहा कि मैंने आगरा के विकास को कभी प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा और न ही रखूंगा।

    ये भी पढ़ेंः घर में घुसे संदिग्धों ने युवक पर झोंका फायर, गोली लगने से हालत गंभीर; तलाश में जुटी पीलीभीत पुलिस

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बसपा, पंचायत चुनाव के लिए बनाई ये रणनीति