G 20 Delegates Meeting: समान भागीदारी की कुंजी से मजबूत होगी महिला, आगरा के बाद दिल्ली में इन बिंदुओं पर चर्चा
G20 Delegates Visit Agra गुलाबी मीनाकारी सिल्ट का दुपट्टा किए भेंट जी20 की मुख्य बैठक का तैयार हो रहा रोडमैप कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में िदल्ली में होगा मंथन। प्रतिनिधि मंडल ने ताजमहल सहित देखा आगरा फोर्ट।
आगरा, जागरण संवाददाता। महिला उद्यमिता में समानता और अर्थव्यवस्था दोनों जरूरी है। महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने से जीत के अवसर बढ़ जाएंगे। समान भागीदारी की कुंजी से ही महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिलेगी। जी20 की मुख्य बैठक में इसी का रोड मैप तैयार होगा। महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति इरानी की अध्यक्षता में 15 फरवरी के बाद दिल्ली में अहम बैठक होगी।
दो दिवसीय बैठक हुई आगरा में
जी20, महिला सशक्तीकरण की दो दिवसीय बैठक आगरा में हुई है। इस बैठक में 13 देशों के 145 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पहले दिन तीन सत्र और दूसरे दिन दो सत्र हुए।
इन दोनों दिन महिलाओं की शिक्षा में विशेष
तकनीक का समावेश, महिला नेतृत्व की भूमिका : सामाजिक और आर्थिक, महिला उद्यमिता : नए आयाम को शामिल किया गया था। बैठक में 45 वक्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने महिलाओं की आर्थिक से सामाजिक स्थिति तक पर चर्चा की जिससे नीतियों को विकसित करने का रोड मैप तैयार किया जा सके। वक्ता वैशाली सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को एक दिन में सशक्त नहीं किया जा सकेगा लेकिन शुरुआत होनी चाहिए। एक-एक कदम बढ़ाने से ही मंजिल मिलती है। महिला सशक्तीकरण के साथ भी यही नियम लागू होता है।
ये भी पढ़ें...
दिल्ली में इन बिंदुओं पर चर्चा होगी
- महिलाओं में नेतृत्व की भावना को विकसित करने का तरीका
- मेंटरशिप को बढ़ावा देने के क्या-क्या तरीके हैं
- स्वयं सहायता समूहों को किस तरीके से बढ़ावा दिया जा सकता है
- महिला उद्यमिता पर फोकस करना
- नए क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था
पुरुषों के बराबर आने में लगेंगे 130 साल
जी20, सशक्तीकरण की चेयरपर्सन डा. संगीता रेड्डी का कहना है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा प्राप्त करने में 130 साल लगेंगे। यह जानकारी वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की रिपोर्ट में दी गई है। ऐसे में ऊर्जा, जुनून के साथ तेजी से काम किया जाना चाहिए। भारत को जी 20 समूह की अध्यक्षता का मौका मिला है। इसे हमें एक अवसर के रूप में लेना चाहिए। इससे खुशहाल और समृद्धशाली भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।