Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला: आज से नो एंट्री और डायवर्जन लागू, अकबर का मकबरा सोमवार को फ्री

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 11:37 AM (IST)

    सावन के चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मेला लगेगा। रविवार शाम से शहर में नो एंट्री और डायवर्जन लागू हो जाएगा मंदिरों के मार्गों पर पुलिस तैनात रहेगी। मेले का उद्घाटन रविवार दोपहर तीन बजे होगा केंद्रीय मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। मंदिर में छह पहर की आरती होगी और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था की गई है।

    Hero Image
    सोमवार को अकबर के मकबरे में फ्री एंट्री रहेगी। फाइल

    जागरण संवाददाता, आगरा। सावन मास के चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले और शहर के प्रमुख मंदिरों में कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक को लेकर रविवार शाम चार बजे से शहर में नो एंट्री और डायवर्जन लागू हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख मंदिरों के मार्गेां पर पुलिस बेरिकेड लगाकर तैनात रहेगी। नो एंट्री से संबंधित पास और सभी प्रकार के अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे।

    बाह्य डायवर्जन

    • हाथरस, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, जयपुर से आने वाले भारी वाहन वैकल्पिक रूट से भेजे जाएंगे।
    • अलीगढ़, टूंडला, एटा से आने-जाने वाले वाहन एनएच-19 से डायवर्ट होंगे।

    शहर में व्यवस्था

    • रामबाग, सुल्तानगंज, बोदला, सिकंदरा सहित कई एंट्री पॉइंट्स पर भारी वाहनों की एंट्री बंद।
    • पृथ्वीनाथ मंदिर, शाहगंज, रूई की मंडी, कोठी मीना बाजार क्षेत्र में डायवर्जन लागू रहेगा।
    • सभी प्रमुख मंदिरों पर ट्रैफिक रोक, बैरियर और पुलिस बल तैनात।

    सोमवार को अकबर के मकबरे में निशुल्क प्रवेश

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारक अकबर के मकबरे में सावन के चौथे सोमवार को पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारक की टिकट विंडो बंद रहेंगी। एएसआई द्वारा वर्षों से सावन के तीसरे व चौथे सोमवार को अकबर के मकबरे में निश्शुल्क प्रवेश दिया जाता रहा है। संरक्षण सहायक मुदस्सर अली ने बताया कि पर्यटकों के निश्शुल्क प्रवेश की सूचना अधीक्षण पुरातत्वविद ने पहले ही जारी कर दी थी।

    श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार पर पृथ्वीनाथ मंदिर पर लगेगा मेला

    श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को शाहगंज क्षेत्र स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर भव्य मेला सजाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में झूले और दुकानें सजने लगी हैं। मेले का उद्घाटन रविवार दोपहर तीन बजे से होगा। इसके बाद क्षेत्र की रौनक छाना आरंभ हो जाएगी। कांवड़िए रात्रि से मंदिर में पहुंचकर गंगा जल अर्पित करने लगेंगे। जबकि सोमवार सुबह चार बजे से मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। दिनभर में छह पहर की आरती, शाम को भव्य फूल बंगला सजाकर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। भजन संध्या भी होगी।

    तीन बजे होगा मेले का उद्घाटन

    मंदिर महंत अजय राजौरिया ने बताया कि मेले का उद्घाटन रविवार दोपहर तीन बजे करने के लिए मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी विजय शिवहरे को आमंत्रण भेजा गया है।

    • रात्रि से कांवड़ अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना आरंभ हो जाएगा।
    • सोमवार सुबह तीन बजे से भगवान का अभिषेक होगा।
    • चार बजे आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
    • छह पहर, सुबह चार, छह, आठ, शाम छह, रात्रि 10 और 12 बजे आरती होगी।
    • शाम को बाबा का भव्य फूल बंगला सजाकर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।
    • शाम छह बजे बाबा का भव्य शृंगार और महाआरती होगी।
    • जबकि रात्रि में भजन संध्या होगी, जिसमें कलाकार अपने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
    • प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि 10 बजे शयन आरती होगी।
    • रात्रि 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

    प्रवेश की रहेगी यह व्यवस्था

    श्रावण के अंतिम सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंध ने प्रवेश की एकल व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालु मुख्य द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे और पीछे वाले दूसरे द्वार से बारह निकलेंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए बैरिकेट लगाकर अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। भीड़ अधिक होने पर एकल मार्ग व्यवस्था का विकल्प खुला रखा जाएगा। 

    ये भी पढ़ेंः Sambhal Violence Update: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क सहित 23 को कोर्ट का समन, हिंसा में हुई थी चार की मौत

    ये भी पढ़ेंः सीएम योगी का बहजोई दौरा: जिला मुख्यालय शिलान्यास और विकास योजनाओं की उम्मीद, पर्यटन पर भी हो सकती है घोषणा