Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhopal- Bangalore Flight: ताजनगरी को होली का तोहफा, शुरू हुई भोपाल- बेंगलुरु फ्लाइट

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 28 Mar 2021 05:49 PM (IST)

    Bhopal- Bangalore Flight 29 से शुरू होगी मुंबई व अहमदाबाद फ्लाइट। भोपाल-आगरा फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरी। इसमें 15 यात्री भोपाल से आगरा आए।लगभग 25 मिनट बाद इस फ्लाइट ने भोपाल के लिए उड़ान भरी।

    Hero Image
    भोपाल-आगरा फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरी।

    आगरा, जागरण संवाददाता। इस होली पर ताजनगरी को बड़ा तोहफा मिला है।इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल और बेंगलुरु के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन दोनों फ्लाइटों से 304 यात्रियों ने सफर किया।खेरिया हवाई अड्डे पर भोपाल फ्लाइट का पानी की बौछारों से स्वागत किया गया। साथ ही इस फ्लाइट से आए यात्रियों को फूल भी भेंट किए गए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल-आगरा फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरी। इसमें 15 यात्री भोपाल से आगरा आए।लगभग 25 मिनट बाद इस फ्लाइट ने भोपाल के लिए उड़ान भरी। इसमें आगरा से भोपाल के लिए 13 यात्री सवार हुए। बेंगलुरु-आगरा फ्लाइट दोपहर 1.35 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। इसमें 168 यात्री बेंगलुरु से आगरा आए। ये फ्लाइट भी लगभग 25 मिनट बाद बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। इसमें आगरा से बेंगलुरु के लिए 108 यात्री सवार हुए।भोपाल-आगरा फ्लाइट प्रतिदिन रहेगी। जबकि बेंगलुरु-आगरा फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार) होगी।

    मुंबई, अहमदाबाद के लिए फ्लाइट कल से

    भोपाल, बेंगलुरु के बाद अहमदाबाद-आगरा और मुंबई-आगरा फ्लाइट 29 मार्च से शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट सुबह 8 बजे अहमदाबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। जोकि सुबह 10.10 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। बीस मिनट बाद यानि सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हाेगी। मुंबई-आगरा फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.55 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी।दोपहर 1.25 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।

    भोपाल और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। हवाई अड्डे पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया।बेंगलुरु फ्लाइट पहले ही दिन हिट रही है। 29 मार्च से मुंबई और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी।

    ए. अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा