Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    समान पक्षी विहार में सुलगी आग, देखते ही देखते कर गई पचास बीघा जंगल को राख

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 27 May 2019 07:50 PM (IST)

    सर्दियों में रहता है यहां विदेशी पक्षियों का डेरा। वन विभाग के कर्मचारी जुटे आग पर काबू पाने में। 24 घंटे से ज्यादा सुलगती रहीं झाडिय़ां। ...और पढ़ें

    समान पक्षी विहार में सुलगी आग, देखते ही देखते कर गई पचास बीघा जंगल को राख

    आगरा, जेएनएन। मैनपुरी क्षेत्र के समान पक्षी विहार में रविवार सुबह 10 बजे लगी आग ने देखते ही देखते 50 बीघा जंगल को राख कर दिया। सोमवार दोपहर तक आग सुलगती रही। 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। वन विभाग कर्मियों के साथ ग्रामीण भी आग बुझाने में जुटे रहे। इस क्षेत्र में व्यापक हरियाली रहती है। कई सरीसृप पशुओं के जलकर मारे जाने की भी आशंका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समान स्थित पक्षी विहार सैकड़ों बीघा जमीन पर स्थित है। इसमें हजारों पक्षियों का बसेरा रहता है। यहां सर्दी के मौसम विदेशी पक्षी भी आते है। पर्यावरण की ²ष्टि से इसका बड़ा महत्व है। रविवार को पक्षी विहार पर लगी अचानक आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। गांव वालों ने आग की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंच गई थी, लेकिन रास्ता खराब होने से गाड़ी आग लगने वाली जगह तक नहीं पहुंच सकी। बिना आग बुझाए ही वापस लौट आई थी।

    विभाग के रेंजर गिरजेश तिवारी के अनुसार कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। आग को पूरी तरह बुझा भी दिया गया था, लेकिन कुछ जगह सुलगते रहने और हवा चलने से इसने बड़े हिस्से को जला डाला। आग को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि आग को कर्मचारी ही लगाते हैं, जिससे उनको झील की सफाई न करनी पड़े। देर शाम तक पक्षी विहार में आग सुलगती रही, लेकिन पक्षी विहार के अधिकारी और कर्मचारियों ने आग बुझाने की ओर ध्यान नहीं दिया। यदि उस समय ही उपाय कर लिए जाते तो रात भर में इसका दायरा और न बढ़ता। चूंकि जंगल में राख ही राख बिखरी पड़ी है, इसलिए यह आंकलन नहीं हो सकता है कि कितने जंतुओं ने आग की भेंट चढ़ दम तोड़ा।

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप