DBRAU: कुलपति ने चार्ज मिलने के बाद बांटीं जिम्मेदारियां, प्रदीप श्रीधर बने चीफ प्रोक्टर
Dbrau कुलपति ने पुरानी जिम्मेदारियों को दिए नए चेहरे। प्रो. प्रदीप श्रीधर बने चीफ प्रोक्टर। हर परिसर में बनाए गए सहायक प्रोक्टर। जनसंपर्क अधिकारी के पद पर भी तैनाती की गई है। छलेसर सहित अन्य परिसरों में अब सहायक प्रोक्टर बनाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पुरानी जिम्मेदारियों को नए चेहरे मिल रहे हैं। गुरुवार को कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशों पर चीफ प्रोक्टर और जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारियां दी गईं। हर परिसर में प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों का चयन किया गया।
परिसरों में बनाए गए सहायक प्रोक्टर
प्रो. प्रदीप श्रीधर चीफ प्रोक्टर बनाए गए हैं। पालीवाल पार्क परिसर में सहायक प्रोक्टर डा. राजेश कुशवाह, डा. नीलम यादव व डा मो. हुसैन बनाए गए हैं। खंदारी परिसर में प्रो. बिंदु शेखर शर्मा, प्रो. अर्चना सिंह, डा. गिरीश कुमार को सहायक प्रोक्टर बनाया गया है।
संस्कृति भवन व गोपाल कुंज परिसर में प्रो. बीडी शुक्ला, डा. ममता बंसल व डा. देवेश गांगुली सहायक प्रोक्टर बने हैं। छलेसर परिसर में डा. अखिलेश कुमार सक्सेना, पूजा शर्मा व प्रो. बृजेश कुमार तिवारी को सहायक प्रोक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना को बनाया गया है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में श्वेतलाना, दीपक कुलश्रेष्ठ, संदीप शर्मा व तरुण श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।