Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Instagram पर छाने वाली Lady Constable, हो गई Comments से परेशान, अब उठाया ये कदम

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 03 Sep 2021 08:18 AM (IST)

    आगरा में तैनात महिला सिपाही काे इंस्‍टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद कर दिया गया था लाइन हाजिर। तीन हजार से बढ़कर अब 15.4 हजार हो गए इंस्टाग्राम पर उसके फालोअर्स। लेडी कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा जांच शुरू स्वजन से बात करेंगे एसएसपी।

    Hero Image
    आगरा में तैनात कांस्‍टेबल प्रियंका मिश्रा ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है।

    आगरा, यशपाल चौहान। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो से रातों-रात सुर्खियों में छाने वाली लेडी कांस्‍टेबल की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आगरा में तैनात लेडी कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा इंटरनेट मीडिया पर आने वाले कमेंट्स से परेशान हो चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर बड़ी तेजी से उनके फॉलोअर्स बढ़े और उस हिसाब से हर तरह के कमेंट भी आने लगे। आजिज आकर अब प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी अागरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मगर, अभी तक यह मंजूर नहीं हुआ है। एसएसपी इस पर जांच करा रहे हैं। इसके बाद वे प्रियंका के स्वजन से भी बात करेंगे। उधर, इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं। अब तीन हजार से बढ़कर इनकी संख्या 15.4 हजार तक पहुंच गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस कांस्टेबल बनी थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद उनकी तीन माह पहले ही आगरा में पोस्टिंग हुई थी। तभी से वे एमएम गेट थाने में तैनात हैं। प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय से इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। उन्हें वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का शौक है। अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 90 वीडियो हैं। इसमें कुछ फनी वीडियो वर्दी में भी बनाए गए थे। दो वीडियो में वे असलाह का प्रदर्शन करती दिख रही थीं। अकाउंट पर 3700 फालोअर्स थे। इनमें से रिवाल्वर हाथ में लेकर बनाया गया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो उन्होंने तत्काल हटा दिया था। मगर, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मुनिराज जी ने उन्हें 24 अगस्त को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने के बाद वे इंटरनेट मीडिया पर सनसनी बनने की ओर बढ़ रही हैं। लगातार फालोअर्स बढ़ रहे हैं। गुरुवार को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15.4 फालोअर्स हो गए। अभी ये लगातार बढ़ रहे हैं। मगर, कुछ लोग नकारात्मक कमेंट भी कर रहे हैं।इससे परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी मुनिराज जी को इस्तीफा सौंप दिया।

    एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफे का प्रार्थना पत्र मिला है। इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होने की बात कही गई है। इस पर जांच कराई जा रही है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का प्रोसेस फालो किया जाएगा। अभी मैं खुद महिला कांस्टेबल और उनके स्वजन से बात करूंगा। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।