Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: डांस टीचर ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर किशाेरी से किया दुष्कर्म, गंदे वीडियो और फोटो भी खींचे

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 07:22 AM (IST)

    Agra News In Hindi किशोरी को ब्लैकमेल कर डांस टीचर ने किया दुष्कर्म। आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लोहामंडी क्षेत्र की घटना नशीला जूस पिला बेहोश किया। आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की देता था धमकी। किशाेरी दहशत में थी और घर में उसने जब अपने साथ हुयी घटना की जानकारी दी तब स्वजन ने उसे पुलिस से सारी बात बताने के लिए कहा।

    Hero Image
    Agra News: किशाेरी से डांस टीचर ने किया दुष्कर्म।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में डांस टीचर ने किशोरी को जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया। अर्धबेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। मोबाइल से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था। स्वजन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन महीने पहले किया था दुष्कर्म

    नौबस्ता, लोहामंडी का रहने वाला विनोद उर्फ बिट्टू डांस टीचर है। इस वर्ष अप्रैल में लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी उससे डांस सीखने आई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि डांस टीचर ने तीन महीने पूर्व उसे जूस पीने को दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। बेसुध अवस्था में उसकी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें खींच ली। इसे दिखा उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था।

    शादी का दबाव बनाने लगा

    शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसका वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर दीवानी ले गया। वहां कुछ प्रपत्र पर हस्ताक्षर करा लिया। स्वजन को जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने विरोध किया तो बिट्टू और उसके जीजा ने मारपीट कर धमकी दी।

    प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।