Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CNG Price Today: दिवाली शापिंग के लिए जाने से पहले जान लें आज के सीएनजी के भाव, पेट्रोल से भी ज्यादा महंगी

    By Nirlosh KumarEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 07:39 AM (IST)

    CNG Price Hiked आज सुबह छह बजे से बढ़ गया है मूल्य। ग्रीन गैस द्वारा की जा रही है दो रुपये की वृद्धि। शनिवार रात तक सीएनजी 95 रुपये प्रति किग्रा की दर से मिल रही थी। रविवार सुबह छह बजे से इसका मूल्य बढ़कर 97 रुपये हो गया है।

    Hero Image
    आगरा मे पेट्रोल से ज्यादा महंगी मिल रही है सीएनजी

    आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर शहर के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। एक तरफ अूल दूध ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं तो वहीं ग्रीन फ्यूल के नाम से जाने जानी वाली कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) यहां पेट्रोल से भी महंगी हो चुकी है। रविवार सुबह छह बजे से सीएनजी के मूल्य में दो रुपये की वृद्धि हो गयी है। उपभोक्ताओं को यह 97 रुपये प्रति किग्रा की दर से अब मिल रही है, जबकि यहां पेट्रोल 96.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। डीजल से महंगी यह पहले ही हो चुकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रीन गैस लिमिटेड ने दीपावली से पूर्व सीएनजी के मूल्य बढ़ाकर उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। शनिवार रात तक सीएनजी 95 रुपये प्रति किग्रा की दर से उपभोक्ताओं को मिल रही थी। रविवार सुबह छह बजे से इसका मूल्य बढ़कर 97 रुपये हो गया है। इससे यह पेट्रोल व डीजल से भी महंगी हो चुकी है। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि सीएनजी के मूल्य में दो रुपये की वृद्धि की गयी है। यह वृद्धि रविवार सुबह छह बजे से लागू हो चुकी है।

    यह भी पढ़ेंः Amul Milk Price Hiked: त्योहार पर अमूल का झटका, महंगा होने के बाद आगरा में ये है नया रेट

    10 माह में बढ़ गए 33.25 रुपये

    इस वर्ष की शुरुआत में सीएनजी 63.75 रुपये प्रति किग्रा की दर से मिल रही थी। अक्टूबर के मध्य तक इसके दाम 33.25 रुपये बढ़ चुके हैं। 10 माह से कम समय में सीएनजी के मूल्य में हुई अत्यधिक वृद्धि से उपभोक्ता परेशान हैं।

    45 हजार से अधिक उपभोक्ता

    शहर में सीएनजी के करीब 45 हजार उपभोक्ता हैं। 10 हजार से अधिक सीएनजी आटो हैं। करीब 35 हजार स्कूल बस, कार व लोडिंग टैंपो हैं। शहर में सार्वजनिक परिवहन का सबसे बड़ा साधन सीएनजी आटो हैं। सीएनजी के मूल्य बढ़ने का भार आटो से सफर करने वाले आम यात्रियों, छात्र-छात्राओं की जेब पर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 16 October 2022: आज किसी को आर्थिक मुनाफा तो किसी की समस्या का होगा समाधान, देखिए अपना राशिफल

    यह हैं डीजल व पेट्रोल के मूल्य

    पेट्रोल: 96.33 रुपये प्रति लीटर

    डीजल: 89.50 रुपये प्रति लीटर