CM Yogi Adityanath: शंखाढाल कार्यक्रम में बोले सीएम- 'जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, सनातन धर्म तभी सेफ'
CM Yogi Agra Visits पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर सीएम का स्वागत करने जनप्रतिनिधि पहुंचे। यहां से उनका काफिला राजा मंडी बाजार स्थित दरिया नाथ मंदिर में पहुंचा। सीएम का काफिला निकलने के लिए खेरिया एयरपोर्ट के पास की सड़क पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। सीएम शहर में करीब दो घंटे से अधिक समय तक रहेंगे।

जागरण संवाददाता, आगरा। राजामंडी के दरियानाथ मंदिर के कार्यक्रम मे हुई धर्मसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म की रक्षा और उसके विकास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने नाथ संप्रदाय की परंपरा को बताते हुए जनजागरण के इतिहास को भी साझा किया।
सीएम ने कहा कि हाल ही में होकर चुके महाकुंभ 66 करोड़ लोग जुटे। अब यहां हो रहे संत समागम में भी संत जुटे हैं। यह एक विशेष अवसर है। आगरा में योगी सिद्धनाथ ने अपने कार्यों से जनजागरण किया था। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मगर, उनके लिए हो रहे इस कार्य से आना अच्छा लगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सनातन धर्म की रक्षा और उसके विकास की सोच रखनी चाहिए। हम भले ही किसी पूजा पद्धति को अपनाएं। किसी भी मठ या संप्रदाय से जुड़े हों, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि तभी सुरक्षित रहेंगे जब सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा। सनातन धर्म तभी सुरक्षित रहेगा जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री और मौजूद संत। जागरण
आगरा में परियोजनाओं का शिलान्यास
केंद्र सरकार के 10 साल और राज्य सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष में मुख्यमंत्री आगरा में 635 करोड़ की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 400 छात्र छात्राओं को टैबलेट का भी वितरण भी किया।
शंखाढाल कार्यक्रम में पहुंचे संत
जा मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर पर शंखाढाल कार्यक्रम में संतों का समागम मंगलवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम में शाही बग्गी में सवार होकर देश के प्रसिद्ध महंत देर शाम तक आगरा पहुंचे। मंदिर में चित्रकारों की ओर से बनाई गईं पेंटिंग के साथ भव्य सजावट मन मोह रही है। शंखाढाल कार्यक्रम में 12 रमतों के महंत योगी कृष्ण नाथ महाराज और 18 रमतों के महंत योगी समुदर नाथ महाराज की ओर से पूजन संपन्न की जाएगी। इस दौरान महंत पीर योगी शेर नाथ बापू महाराज (जूनागढ़ गुजरात से गोरक्षनाथ आश्रय), देवनाथ महाराज और विधायक योगी पीर बालक नाथ महाराज (बाबा मस्तनाथ पीठाधीश्वर अस्थल बोहर) कार्यक्रम के लिए शहर पहुंच चुके हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संत।
शाही बग्गी में बैठाकर पुष्प वर्षा
मंदिर में भक्तों द्वारा संतों को शाही बग्गी में बैठा कर पुष्प वर्षा करते हुए कार्यक्रम परिसर तक लाया गया। पूरे मंदिर परिसर को तरह-तरह के फूलों से भव्य सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में चित्रकारों की ओर से हाथ से बनाई गई पेंटिंग मन मोह रही हैं। जमात ही नाथ संप्रदाय की संवैधानिक व्यवस्था की बाडी है। जिसके द्वारा शंखाढाल कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।