विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi Adityanath: सोमवार को सीएम होंगे शहर में, आगरा के इन रास्तों पर संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 27 Nov 2022 07:45 PM (IST)

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में सोमवार को रहेगा यातायात मार्ग परिवर्तनत्र सुबह 11 बजे से कार्यक्रम ...और पढ़ें

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में सोमवार को रहेगा यातायात मार्ग।
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में सोमवार को रहेगा यातायात मार्ग।

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में रहेंगे। यहां कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसे देखते हुए शहर के विभिन्न मार्ग पर यातायात मार्ग परिवर्तन किया है। इसलिए आप शहर में निकल रहे हैं तो संभलकर निकलें। जिससे कि परेशानी का सामना न करना पड़े।

यातायात मार्ग परिवर्तवन की व्यवस्था

  • अशफाक उल्लाह खां तिराहा सेंट एंथनी स्कूल तिराहा से जीपीओ चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • बालूगंज पेट्रोल पंप तिराहे से तारघर चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • सेंट जोर्जिस स्कूल चौराहे से पंचवटी चौराहे की आरे आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति प्रतिबंधित रहेगा।
  • नूरानी मस्जिद तिराहा से करियप्पा चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति प्रतिबंधित रहेगा।
  • बालूगंज चौकी चौराहा से सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा एसएसपी अावास मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रबंधित रहेगा।
  • सौदागर लाइन चौकी चौराहे से जीपीओ चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रबंधित रहेगा।
  • नंद सिनेमा चौराहे से तारघर चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का अावागमन सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रबंधित रहेगा।
  • कंपनी गार्डन चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से पंचवटी चौराहा व करियप्पा चौराहे की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रबंधित रहेगा।
  • वीआइपी कार्यक्रम के समय क्लब चौराहा से फूल सैय्यद चौराहा माल रोड की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। डायवर्ट किए गए वाहन एमजी रोड, सदर रोड व अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • वीवीआइपी कार्यक्रम के समय फूल सैय्यद चौराहा से क्लब चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का डायर्वजन किया जाएगा। यह सभी वाहन फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मंडी चौराहा आगरा से किला यमुना किनारा मार्ग व अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर जाएंगे।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • तारघर चौराहे के पास खाली मैदान में वीआइपी वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।
  • ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड़ व एमजी रोड की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आने वाले समस्त प्रकार के बड़े वाहनों को आगरा क्लब एवं आगरा क्लब के सामने चिन्हित पार्क में कराया जाएगा।
  • ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड़, एमजी रोड की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले छोटे वाहनों को जीपीओ चाैराहा से सदर रोड पर स्थित आनंद भवन में पार्क में कराया जाएगा।
  • फतेहाबाद मार्ग, शमसाबाद मार्ग एवं यमुना किनारा मार्ग होकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने को आने वाले सभी प्रकार के वाहनाें को स्प्रिंगडल मार्डन पब्लिक स्कूल मैदान व स्कूल मैदान के सामने बीडी जैन गर्ल्स कालेज के मैदान व फूल सैय्यद चौराहे के पास खाली में मैदान में पार्क कराया जाएगा।
  • कार्यक्रम में लगे अधिकारी और कर्मचारियों के वाहनों को आशा स्कूल की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

Banke Bihari मंदिर में तीन घंटे बदलेगा भक्तों का रूट, ये होगी पार्किंग, चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद

एसपी ट्रैफिक ने कहा सुबह से शुरू होगी परिवर्तन की व्यवस्था

एसपी ट्रैफिक अरुणचंद ने बताया कि मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आरंभ होने से उसकी समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।