Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: युवक ने जानबूझ कर कुत्ते पर चढ़ा दी कार, फिर पिछले पहिए से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 12:18 PM (IST)

    आगर में एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आया है। यहां सोते कुत्ते पर कार का एक पहिया चढ़ गया। कार में बैठे युवक ने ये घटना देखी। इसके बावजूद कुत्ते को बचाने के बजाए पिछले पहिए से कुचल दिया। नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये क्रूरता कैद हो गई। घटना के बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    सोते हुए कुत्ते पर चढ़ाया कार का पहिया। इंटरनेट मीडिया

     जासं, आगरा। शहर में कुत्तों से क्रूरता की लगातार घटनाएं हो रही हैं। क्रूरता का एक और मामला शाहगंज के गोविंद नगर का है। सड़क पर सोते कुत्ते को चालक ने कार चढ़ा दी। उतर कर देखा और फिर पिछले पहिए से कुचलते हुए कार को ले गया। प्रसारित वीडियो को देख पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। गोविंद नगर का प्रसारित वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रसारित वीडियो में दो कुत्ते सड़क पर सोते दिखाई दे रहे हैं। पास में ही खड़ी सफेद रंग की कार अचानक चल देती है।

    इसे भी पढ़ें- सेना की दवाओं की बाजार में बिक्री, गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

    कार के सामने सोते कुत्ते पर अगला पहिया चढ़ जाता है। इस दौरान कार के शीशे खुले हुए हैं। पिछली सीट की खिड़की पर एक बैठा एक व्यक्ति कुत्ते को पहिए के नीचे आते देख रहा है। वह चालक को रोकने का प्रयास नहीं करता। कार का पिछला पहिया भी कुत्ते को कुचलकर चला जाता है।

    बुधवार को वीडियो प्रसारित होने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। महासभा के अध्यक्ष विशाल कुमार ने तहरीर दी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। कार नंबर के आधार पर आरोपित का पता लगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-फेसबुक पर देवी-देवताओं के लिए अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

    महिला ने किया अंतिम संस्कार

    कार से रौंदे गए कुत्ते का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। कालोनी में रहने वाली वृद्ध महिला ने लोगों की मदद से पास ही खाली स्थान कुत्ते का अंतिम संस्कार कराया।

    पूर्व में हुई क्रूरता की घटनाएं

    • 15 फरवरी 2024 को शास्त्रीपुरम में कुत्ते को युवकों ने डंडे से पीटकर मरणासन्न किया। उसके दोनों पैर रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा।
    • 8 मई 2023 को लंगड़े की चौकी क्षेत्र में कुत्ते को बोरे में बंद कर पीटा गया। शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया।
    • 30 जून 2021 को नामनेर क्षेत्र में पालतू कुत्ते के भौंकने पर गौरव भार्गव ने गोली मार दी थी।
    • 13 जून 2018 को फूल सैयद चौराहे के सड़क निर्माण के दौरान सोते कुत्ते पर गर्म चारकोल और कंक्रीट डाल दी थी।