विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: बीजेपी मेयर के देवर की दबंगई, सरेआम पिस्टल से फायरिंग, वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 05 Jun 2023 07:33 AM (IST)

Agra Crime News Bjp महापौर के देवर का गोलियां चलाते वीडियो वायरल। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने बाद किया डिलीट ...और पढ़ें

Agra Crime News: महापौर के देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Agra Crime News: महापौर के देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आगरा, जागरण संवाददाता। नव निर्वाचित महापौर हेमलता दिवाकर के देवर का पिस्टल से फायरिंग करते हुए इंटरनेट मीडिया में रविवार को वीडियो प्रसारित हुआ। महापौर ने कहा कि देवर से उनका कोई रिश्ता नहीं है, पुलिस कार्रवाई करे। सिकंदरा थाने में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने देवर महेश पाल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपित की पिस्टल बरामद कर ली।

वीडियो हुआ था वायरल जो कर दिया बाद में डिलीट

रविवार को इंटरनेट मीडिया में 18 सेकेंड का एक वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें सफारी सूट पहने एक व्यक्ति पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। प्रसारित वीडियो में महेश पाल सिंह लिखा हुआ था। इसके कुछ देर बाद ही इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ कि गोलियां चलाने वाला महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा का देवर है।बताया जाता है कि आरोपित ने वीडियो को फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। जिसे बाद में डिलीट कर दिया। पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने प्रसारित वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ली

सिकंदरा पुलिस ने आरोपित सराय बेगा गुरु का ताल निवासी महेश को पकड़ लिया, उसकी लाइसेंसी पिस्टल अपने कब्जे में ले ली। पुलिस के अनुसार महेश पाल सिंह के पास दो लाइसेंसी शस्त्र हैं। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने ट्रांसपोर्ट नगर में पिस्टल को टेस्ट करने के दौरान के गोलियां चलाई थीं। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि आरोपित ने गोलियां एक परिचित की पिस्टल से चलाई थीं।

निकाय चुनाव में पुलिस ने किया था नजरबंद

आरोपित का कहना है कि लाइसेंसी पिस्टल उसी की थी। पुलिस इस दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपित को निकाय चुनाव के दिन भी पुलिस ने नजरबंद किया था। थाने पर बैठाए रखा था। पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में अभियोग दर्ज किया गया है। उसके दोनों लाइसेंसी शस्त्र निरस्त करने की आख्या भेजी जाएगी।