यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए दादी पर नहीं खाया रहम, नींद की गोलियां देकर दिया घटना को अंजाम
Agra Crime News प्रेमी के शौक पूरे करने को दादी के नकदी-जेवरात चोरी। लोहामंडी की घटना पोती पर दादी को ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए पोती ने दादी की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। उन्हें नींद की गोलियां देकर एटीएम चोरी कर लिया। प्रेमी के खाते में 93 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दादी ने लोहामंडी थाने में अभियोग दर्ज कराया है।
दादी के अनुसार वह एक जून को बैंक गई थीं। पासबुक अपडेट करने पर पता चला कि उनके खाते से 93 हजार रुपये एक युवक के खाते में स्थानांतरित किए गए हैं। धनराशि एटीएम द्वारा भेजी गई थी। जबकि उन्होंने इस तरह की कोई धनराशि नहीं भेजी थी।
पुलिस को दी जानकारी
दादी ने पुलिस काे बताया कि वह अपने भाई के साथ रहती हैं। उनके भतीजे की पुत्री तीन महीने से साथ रह रही है थी। वह जनवरी में प्रेमी के साथ चली गई थी। दो सप्ताह बाद लौटी, समाज में बदनामी के चलते उन्होंने अभियोग दर्ज नहीं कराया था। भाई बाहर गया था। इसलिए उन्होंने पोती को अपने पास रहने के लिए बुला लिया था।
चार तोले सोने के जेवर भी मिले गायब
बैंक खाते से रकम निकलने पर उन्होंने अलमारी में रखे जेवरात देखे। चार तोला सोने के जेवरात और एक सावधि जमा का प्रपत्र गायब थेञ एसीपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिसके खाते में रकम स्थानांतरित हुई है, उससे पूछताछ की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
