विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur : ''जब वापस आए तो एक लाख रुपये और बाइक लाना'', यह कहकर पत्‍नी को घर से निकाल दिया

By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 04 Jun 2023 09:07 PM (IST)

शादी के बाद उसके एक पुत्र व पुत्री हुई। उसका पति सास जेठ आदि कम दहेज लाने का ताना देने ...और पढ़ें

Rampur : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्‍नी को घर से निकाला
Rampur : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्‍नी को घर से निकाला

रामपुर, जागरण ऑनलाइन टीम : दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टांडा क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि उसकी शादी पांच साल पहले जिला बदायूं के गांव फैजगंज निवासी अनिल से हुई थी। पिता ने हैसियत के अनुसार तीन लाख रुपये खर्च किए थे।

शादी के बाद उसके एक पुत्र व पुत्री हुई। उसका पति, सास, जेठ आदि कम दहेज लाने का ताना देने लगे। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। उसका पति उसके साथ गलत संबंध बनाता था। शिकायत पर 26 मार्च को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्‍नी ने बताया क‍ि उसके पति ने कहा क‍ि जब वापस तभी आना जब एक लाख रुपये और अपने साथ बाइक लाए। 

मायके आकर बताया तो उन्होंने ससुराल वालों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। दो मई को घर पर पंचायत हुई। जिसमें पति, जेठ आदि को काफी समझाने प्रयास किया। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। माता पिता व भाई के साथ भी मारपीट की। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति अनिल सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।