विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra : शाेहदे से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी; कमरे की चौखट पर लटका मिला शव- तंग आकर छोड़ी थी 10वीं की परीक्षा

By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 04 Jun 2023 08:55 PM (IST)

स्वजन ने बताया कि शाेहदे से परेशान होकर किशाेरी ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी। आरोपित से पीछा छुड़ाने के ...और पढ़ें

Agra : शाेहदे से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी; कमरे की चौखट से दुपट्टे पर लटका मिला शव
Agra : शाेहदे से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी; कमरे की चौखट से दुपट्टे पर लटका मिला शव

संसू, खंदौली : फिरोजाबाद से पलायन करने के बाद भी शोहदे ने किशोरी का पीछा नहीं छोड़ा। परिवार किशोरी के साथ खंदौली क्षेत्र में आकर रहने लगा। आरोपित यहां भी आकर छेड़छाड़ और पीछा करने लगा। जिससे परेशान किशोरी ने खुदकुशी कर ली। भाई की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया।  

एका थाना क्षेत्र फिरोजाबाद निवासी परिवार की 16 वर्षीय किशोरी को रुपकिशोर उर्फ रुकमेश करीब तीन वर्ष से परेशान कर रहा था। वह गांव दाेरदा थाना एका फिरोजाबाद का रहने वाला है। स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता, रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता।

स्वजन ने बताया कि शाेहदे से परेशान होकर किशाेरी ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी। आरोपित से पीछा छुड़ाने के लिए परिवार डेढ़ वर्ष पहले खंदोली में आकर रहने लगा था। किशोरी के पिता और भाई दिल्ली में काम करते हैं।

स्वजन ने बताया कि आरोपित रूपकिशोर यहां आकर भी किशोरी को परेशान करने लगा। जिससे वह दहशत में आ गई थी।

घर से निकलना लगभग बंद कर दिया था। शनिवार को परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर में लौटकर आए तो किशोरी का शव कमरे की चौखट पर दुपट्टे से लटका देखा। स्वजन ने शाम काे इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि आरोपित रुपकिशोर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।