Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime News: आगरा में भाजपा नेता को मारी गोली, दो पक्षों में हुए विवाद में समझौता कराने के दौरान हुआ हमला

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 04:53 PM (IST)

    आगरा में भाजपा नेता सुमित दिवाकर को दो पक्षों के बीच समझौता कराने के दौरान गोली मार दी गई। पुलिस ने सोहिल शाहरुख और राजा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। दिवाकर ने पहले सोहिल और दीपू के बीच मारपीट का समझौता कराया था जिसके बाद से सोहिल उनसे रंजिश रखने लगा था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    UP Crime News: आगरा में भाजपा नेता को मारी गोली

    जागरण संवाददाता, आगरा। दो पक्षों में हुए विवाद में समझौता कराने पर भाजपा नेता को गोली मारी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगला पदी में रहने वाले भाजपा नेता सुमित दिवाकर को बुधवार रात 11:30 बजे शाह मार्केट में बाइक सवार हमलावर ने गोली मार दी थी। उन्होंने सोहिल, शाहरूख और राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

    उनका कहना है कि दो महीने पहले सोहिल और शाह मार्केट में काम करने वाले दीपू के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में उन्होंने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। तभी से सोहिल उनसे रंजिश मान रहा था। 

    दो महीने पहले भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।