Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड में कई गुना ज्‍यादा बढ़ गई है Keetham Lake की सुंदरता, 20 हजार से ज्‍यादा प्रवासी पक्षी पहुंचे Bird Sanctuary

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 09:38 AM (IST)

    ठंड में आगरा की खूबसूरती में प्रवासी पक्षी चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां आगरा-दिल्‍ली हाइवे पर स्‍थ‍ित सूर सरोवर पक्षी वि‍हार में 310 हेक्‍टेयर में फैला हुआ कीठम झील प्रवासी पक्षि‍यों की चहचहाहट से गूंज रहा है। सहां पर 20 हजार से ज्‍यादा प्रवासी पक्षी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टाफ निरंतर निगरानी कर रहा है।

    Hero Image
    प्रवासी पक्षी बढ़ा रहे आगरा के कीठम झील की खूबसूरती।

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी की आबोहवा प्रवासी पक्षियों को खूब भा रही है। आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थिति रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम झील) मेहमान प्रवासी पक्षियों का ठिकाना बना हुआ है। यहां एक ओर जहां मध्य एशिया से 2300 किलोमीटर से आए पाइड एवोसेट का कलरव सुनाई देता है तो हिमालय की चोटी पार करके आई बार हेडेड की गूंज भी सुनाई दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    800 हेक्टेयर में फैली रामसर साइट में 20 हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों के झुंड कीठम की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं। कीठम झील के पानी में अठखेलियां करते पक्षी मनमोहक लगते हैं। इसलिए यहां शहर के साथ आसपास के जिलों से हर दिन प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।

    310 हेक्‍टेयर में फैला हुआ है कीठम झील

    दरअसल आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता के पास स्थित सूर सरोवर (कीठम झील) रामसर साइट है। यहां कीठम झील 310 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इन दिनों सूर सरोवर में प्रवासी पक्षियों ने अपना डेरा जमाया हुआ है। परिंदों को ताज नगरी की आबोहवा खूब पसंद आ रही है। डीसीएफ चंबल चांदनी सिंह का कहना है क‍ि झील अपने तरह का आकर्षक वैटलैंड हैं। अभी गिनती तो नहीं हुई है। फिर भी इस बार 20 हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाया हुआ है।

    यह भी पढ़ें: इस मौसम में मन भा लेगा कीठम का नजारा, सूर सरोवर पक्षी विहार में पक्षियों का अनूठा है कलरव

    दूरबीन से की जा रही है नि‍गरानी

    इसके अलावा उन्‍होंने बताया क‍ि सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टाफ निरंतर निगरानी कर रहा है। दूरबीन से भी यहां निगरानी की जा रही है। सभी पक्षी पूरी तरह से यहां पर सुरक्षित हैं। लोगों की भीड़ भी प्रवासी पक्ष‍ियों को देखने के ल‍िए पहुंच रही है। फोटोग्राफी का शौक रखने वालों की भी संख्‍या देखने को म‍िलती है।

    ये प्रवासी पक्षी पहुंचे रामसर साइट

    रामसर साइट (कीठम झील) पर लिटिल कार्मोरेंट, बार हेडेड गूज, नोर्दन शोवलर, कॉमन टील, इंडियन कोर्मोरेंट, ब्लैक निग्ड आइबिस, पर्पल स्वैम्प हेन, पेलिकन, ब्लैक विंग्ड, ग्रेट कोर्मोरेंट, पाइड एवोसेट, फ्लेमिंगो, डार्टर सेमत अन्य प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाया हुआ है। इनके आने से झील की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।

    अंदर ले जा सकते हैं वाहन

    आपको बता दें क‍ि कीठम झील तक जाने के लिए प्रवेश शुक्ल 30 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। झील तक वाहन ले जाने के लिए बाइक का 20 रुपये और कार का 100 रुपये अतिरिक्त क‍िराया देना होगा। भालू केंद्र में जाने के लिए 20 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा।

    यह भी पढ़ें: सूर सरोवर पक्षी विहार बना रामसर साइट