Agra Weather Updates: रहें तैयार, इस साल सर्दी में टूटेंगे कई रिकार्ड, आगरा काे लेकर मौसम विभाग का ये अनुमान
Agra Weather Update आगरा में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में पिछले 11 साल का रिकार्ड टूट चुका है जब नवंबर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। पहले बेमौसम बारिश और अब ठंड। इस साल नवंबर में ही ठंड ने रिकार्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इस माह के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। इससे पूर्व 11 साल पहले इतना तापमान था। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो से तीन दिनों में एक से दो डिग्री से. की कमी आएगी। सबसे अधिक कमी न्यूनतम तापमान में कमी आएगी जबकि बादलों के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि आने वाले कुछ दिन सुबह धुंध रहेगी। बादलों का भी झुंड रहेगा। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.9 डिग्री दर्ज हो चुका है। सुबह धूप निकलने पर उसमें बैठना अच्छा लगने लगा है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा विकसित
जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बार्डर पर एक और पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। दो माह में यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ होगा। अगर यह विक्षोभ शक्तिशाली हो जाएगा तो इसका असर मौसम पर पड़ना शुरू होगा।
मामूली बारिश के आसार
फिलहाल ताजनगरी में बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन 22 नवंबर को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस बार मानसून के सीजन अच्छी बारिश होने के बाद से अब तक वातावरण में नमी की मात्रा अधिक है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का भी असर पड़ रहा है।
यह रहेंगे अधिकतम और न्यूनतम तापमान
तारीख, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
- 18 नवंबर, 28, 12
- 19 नवंबर, 28, 13
- 20 नवंबर, 28, 13
- 21 नवंबर, 27, 14
- 22 नवंबर, 27, 14
तापमान डिग्री से. में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।