Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Weather Updates: बारिश नहीं पश्चिमी हवा बढ़ाएगी ठंड, आज बादलों का झुंड दिनभर डाले रहेगा डेरा

    By amit dixitEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 07:58 AM (IST)

    Agra Weather Updates पहले सताएगी धुंध फिर बादलों का रहेगा डेरा। रविवार से बादलों के झुंड की संख्या में तेजी से होगी बढ़ोतरी। सोमवार और मंगलवार को दिनभर रहेंगे बादल। फिहहाल बारिश के हालात नहीं लेकिन सुबह शाम लगातार ठंड बढ़ती रहेगी अब।

    Hero Image
    आज से अगले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल।

    आगरा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल खत्म नहीं होगा। आने वाले सप्ताह में भी इसका असर जारी रहेगा। रविवार से बादलों के झुंड में तेजी से बढ़ोतरी होगी जबकि सोमवार और मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं हर दिन सुबह धुंध छाई रहेगी। दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि पश्चिम दिशा से हवा चल रही है। हवा में नमी अधिक है। इससे ठंड बढ़ रही है। आगामी तीन से पांच दिनों तक पश्चिमी हवा चलेगी। इससे ठंड और भी बढ़ जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंः Weather Update Today: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    दो बार बना पश्चिमी विक्षोभ

    जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बार्डर पर दो बार पश्चिमी विक्षोभ बना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ डेढ़ सप्ताह पूर्व गुजरा था। कई दिनों तक बादल छाए रहे थे। हालांकि पहले विक्षोभ से वर्षा नहीं हुई थी जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ हाल ही में गुजरा है। इसी के चलते वर्षा हो रही है। मौसम में बदलाव आ रहा है। ठंड तेजी से बढ़ रही है।

    14.5 डिग्री से. पर पहुंचा रात का तापमान

    शनिवार को रात का तापमान 14.5 डिग्री से. पर पहुंच गया। आगामी तीन से चार दिनों में रात के तापमान में और भी कमी आएगी। तापमान 11 से 13 डिग्री से. तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में भी तेजी से कमी आएगी। तापमान 24 से 26 डिग्री से. तक पहुंचेगा।

    यह भी पढ़ेंः AQI in Agra: वायु प्रदूषण में शहर का ये एरिया हो चुका है अब सबसे ज्यादा प्रदूषित, पढ़े अन्य जगहों का हाल

    नहीं होगी वर्षा

    मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच से सात दिनों तक वर्षा के आसार नहीं हैं। सुबह और शाम को धुंध रहेगी। दोपहर में बादलों का डेरा रहेगा।