Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: आगरा में तीन दिन लू का अलर्ट जारी, बढ़ते तापमान में बचाव के लिए करें ये काम

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 09:12 AM (IST)

    Agra Weather News आगरा में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और मौसम विभाग ने 22 से 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    Agra Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather News: शहरवासियों को सोमवार को गर्मी व उमस ने दिनभर बेहाल किए रखा। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे। दोपहर में धूप चुभी। घर से बाहर निकलने पर धूप में चेहरा व हाथ झुलस गए। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार से लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने 22 से 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में सोमवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज के तेवरों ने पसीना छुड़ाया। दिन चढ़ने के साथ हुई तापमान वृद्धि के साथ जनजीवन प्रभावित हो गया। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी में व्याकुल नजर आए। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के समय तापमान अधिक होने से जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। इससे प्रमुख मार्गों के साथ ही गलियों में भी सन्नाटे जैसा हाल रहा।

    अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    लू से बचाव को यह करें

    • सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें 
    • हल्के, ढीले, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें
    • घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें
    • टोपी या छाते का प्रयोग करें
    • अल्ट्रावायलेट किरणों को रोकने वाला चश्मा पहनें
    • स्वयं को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस घोल, घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ पिएं
    • धूप से आने के बाद सीधे एसी कमरे में ना जाएं 
    • निर्जलीकरण से बचाव को पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
    • हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट ऐंठन जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, पसीना व दौरे के लक्षणों को पहचानें
    • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो तुरंत चिकित्सक या अस्पताल को दिखाएं। l बाजार के खाद्य पदार्थ और ज्यादा चिकनाई युक्त भोजन का सेवन करने से बचें

    ये भी पढ़ेंः UP Weather: गर्मी के लिए रहें तैयार! मौसम विभाग का कई जिलों में हीटवेब का अलर्ट, लू और गर्मी से ऐसे करें बचाव

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 22 से 25 अप्रैल तक लू चलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

    ये भी पढ़ेंः शादी का जश्न आफत में बदलाः बरात की आतिशबाजी से कांप्लेक्स में लगी भीषण आग, बर्थडे मना रहे लोग जान बचाकर भागे