विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, अलाव जले और निकले हीटर, पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 22 Dec 2022 10:30 AM (IST)

Agra Weather न्यूनतम और अधिकतम तापमान में नहीं आया बदलाव। कोहरा 27 दिसंबर तक रहेगा बुधवार को दृश्यता रही 500 ...और पढ़ें

Agra Weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, अलाव जले।
Agra Weather: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, अलाव जले।

आगरा, जागरण संवाददाता। दिसंबर में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार से बर्फीली हवाएं चलनी लगीं। जिससे गलन का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई है,लेकिन कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे के कारण बुधवार को कई ट्रेनें चार घंटे तक देरी से चलीं। आगरा में उड़ने वाली फ्लाइटों पर कोहरे का असर नहीं हुआ, लेकिन बसों में अब लोगों ने दिन में सफर करना शुरू कर दिया है।

टोपी, दस्ताने और गर्म कपड़ों में छिपे बच्चे

बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। टोपी, दस्ताने और गर्म कपड़ों की कई परतों में छिपे बच्चे कोहरे में ही वैन व बसों से स्कूल पहुंचे। सुबह आठ बजे धूप निकली, लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी। सुबह से रात तक बर्फीली हवा चलती रही। गर्म कपड़ों में छिपे और धूप में बैठे लोगों को भी बर्फीली हवा से राहत नहीं मिली। शाम को ही कई स्थानों पर अलाव जलते नजर आए। घरों में भी हीटर और ब्लोअर निकल आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी पांच दिन कोहरा करेगा परेशान

मौसम विभाग के निदेशक डा.दानिश के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता 500 मीटर की ही रही। 27 दिसंबर तक मध्यम कोहरा रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी।

ट्रेनें हुई कई घंटे लेट

कोहरे के चलते बुधवार को आगरा से अप व डाउन लाइन पर मंगला एक्सप्रेस,कर्नाटका एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से मुंबई स्पेशल ट्रेन, जोधपुर से हावड़ा एक्सप्रेस, आगरा से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन सहित 10 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 4:30 घंटे तक देरी से चलीं।

फ्लाइटों पर अभी नहीं दिख रहा असर

खेरिया एयरपोर्ट अथोरिटी के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि फ्लाइटों के समय पर कोहरे से असर नहीं पड़ा है क्योंकि पहली फ्लाइट आगरा से 11.45 की है। तब तक धूप निकल आती है।

बसों में दिन के बढ़े यात्री

कोहरे के कारण लोगों ने बसों में रात का सफर करना कम कर दिया है। अब दिन में बसों में भीड़ ज्यादा होने लगी है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि कोहरे में लोग सफर करना कम पसंद करते हैं। सर्दियों में दिन में बसों में ज्यादा यात्री होते हैं।

ये भी पढ़ें...

Corona Virus: ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग, बढ़ाई सतर्कता, चीन-जापान, अमेरिका से आने वालों पर नजर

ह्रदय रोगियों का बढ़ रहा ब्लड प्रेशर

  • ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. मनीष शर्मा ने बताया कि सर्दियों में खून की नलिकाएं सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है
  • ह्रदय रोगी डाक्टर से परामर्श ले लें
  • कई बार दवा की डोज बढ़ाने की जरूरत होती है
  • सर्दी से बचाव के साथ ही चिकनाई युक्त खान पान का सेवन करने से बचें

बच्चों को सर्दी से बचाएं

  • एसएन के बाल रोग विभाग के डा. नीरज यादव ने बताया कि बच्चों को सर्दी से बचाएं
  • धूप में कपड़े उतार कर न लिटाएं
  • ठंडे पेय पदार्थ खाने के लिए न दें
  • इस मौसम में बच्चों को सर्दी जुकाम के साथ निमोनिया की समस्या हो रही है 

सांस रोगियों को परेशानी

एसएन मेडिकल कालेज के क्षय एवं वक्ष रोग विभाग के डा.जीवी सिंह ने बताया कि सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज प्रदूषण और धुआं से बचें। आग जलाकर न बैठे, सुबह और रात को घर पर ही रहें। बाहर न जाएं। डाक्टर से परामर्श लेकर दवा की डोज बढ़ा लें।

ये भी पढ़ें...

Vrindavan: शुक्रवार शाम से वाहनों की एंट्री बंद, स्थानीय गाड़ियों को पास से प्रवेश, ये है पार्किंग व्यवस्था