विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Virus: ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग, बढ़ाई सतर्कता, चीन-जापान, अमेरिका से आने वालों पर नजर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 22 Dec 2022 09:05 AM (IST)

Corona Virus In Agra सैंपल की बढ़ाई जाएगी संख्या रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग कोरोना संक्रमितों के सैंपल की ...और पढ़ें

Corona Virus In Agra: कोरोना संक्रमण के लिए आगरा में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Corona Virus In Agra: कोरोना संक्रमण के लिए आगरा में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग चीन, जापान, ब्राजील, अमेरिका के पर्यटकों के साथ ही इन देशों से लौटने वाले लोगों पर नजर रखेगा। सर्दी जुकाम, खांसी के साथ ही कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच कराई जाएगी। होटल संचालकों को भी आगाह कर दिया गया है। सर्दी जुकाम खांसी और बुखार के मरीजों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

कोरोना प्रभावित देशों से आने वालों पर नजर

सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग बढ़ाई जा रही है। होटल में ठहरे पर्यटकों में कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना प्रभावित देशों से लौटे लोगों पर 12 से 14 दिन तक नजर रखी जाएगी। ताजमहल सहित स्मारकों पर आ रहे विदेशी पर्यटकों की भी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर होम आइसोलेट किया जाएगा, एसएन और जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है।

मौसम बदलने पर बढ़ गई सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी और निजी क्लीनिक में आने वाले सर्दी जुकाम के मरीजों को मास्क लगाने के लिए कहा जाएगा। संदिग्ध मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें...

Vrindavan: शुक्रवार शाम से वाहनों की एंट्री बंद, स्थानीय गाड़ियों को पास से प्रवेश, ये है पार्किंग व्यवस्था

आगरा में कोरोना का ये था हाल

  • 28 अक्टूबर को हुए थे कोरोना मुक्त
  • 10 दिन पहले मिला नया केस
  • कोरोना का पहला केस मार्च 2020 में आया था
  • कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना के केस तेजी से बढ़े।
  • इस वर्ष 28 अक्टूबर को ताजनगरी कोरोना मुक्त हो गई।

सक्रिय केस हुए शून्य

कोरोना के सक्रिय केस शून्य हो गए थे। बीच-बीच में कोरोना के केस मिलते रहे। 10 दिन पहले कोरोना का नया केस मिला था, इसके बाद से कोई नया केस नहीं मिला है।

यहां हो रही कोरोना की जांच

  1. रोजगार कार्यालय
  2. एसएन मेडिकल कालेज
  3. एयरपोर्ट
  4. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
  5. आईएसबीटी बस स्टैंड के साथ ही 30 शहरी स्वास्थ्य केंद्र, 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

कोरोना का हाल

  • हर रोज हो रही जांच 700 से 800
  • 2000 से 3000 जांच पहले हो रही थी हर रोज
  • अभी तक कोरोना संक्रमित 37140
  • कोरोना से हुई मौतें 467

वैक्सीन लगना हुआ बंद

कोरोना के केस आना बंद होने के साथ ही वैक्सीन भी नहीं लग रही हैं। वैक्सीन की बूस्टर डोज लगना भी बंद हो गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एसके वर्मन ने बताया कि वैक्सीन आना बंद हो चुका है। एक महीने से वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।