Agra Top News: शिल्पा शेट्टी ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, पढ़िए आगरा-मथुरा की टाप 5 खबरें
Agra Top News आगरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिल्पा शेट्टी वृंदावन में पहलीबार पहुंचीं और उन्होंने प्रेम मंदिर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। आगरा में वाहन चोर गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं।

आगरा, जागरण टीम। आगरा और मथुरा की आज की प्रमुख घटनात्मक खबरें एक ही स्थान पर पढ़ सकते हैं।
बीयर ठेके पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
बीयर ठेके पर लेनदेन के विवाद में दो युवकों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। एक युवक ने दूसरे के माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। युवक को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
हाईटेक वाहन चोर गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
आगरा: लग्जरी गाड़ियों चोरी करने वाले हाईटेक वाहन चोर गैंग में इंजीनियर, मैकेनिक और आइटी एक्सपर्ट भी महीनेदारी पर रखे थे। हरीपर्वत पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।उसने पूछताछ में पुलिस को पूरे गैंग के बारे में जानकारी दी। गैंग का सरगना हृदेश भदौरिया अभी फरार है। छह माह में 100 से अधिक वाहन चोरी कर चुके गैंग के गिरफ्तार सदस्य का नाम 26 मुकदमों में खोल दिया है। शहर और देहात से पिछले दिनों लगातार लग्जरी गाड़ियां चोरी हुई थी।
ताल-तलैया बनीं सड़कें, लोग हुए परेशान
शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से नगर निगम अधिकारियों के सारे दावे नाली में बह गए। नाले चोक होने से बिजलीघर, काजीपाड़ा समेत शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ। नगरायुक्त आवास के सामने हाइवे पर ही कई इंच पानी भर गया। शहर में कई जगह ताल-तलैया बनने से राहगीरों को अपने वाहन निकालने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।दोपहर को बारिश के कारण नाला काजीपाड़ा ओवरफ्लो होने के बाद बैक मार गया, जिसके कारण काजीपाड़ा और बिजलीघर चौराहा पर कई फीट जलभराव हो गया।
वृंदावन आकर मिली आत्मिक शांति: शिल्पा शेट्टी
हरियाली तीज से पहले ठा. बांकेबिहारी मंदिर में शिल्पा ने आराध्य के दर्शन किए। दर्श के दौरान दौरान शिल्पा पूरी तरह धार्मिक भाव में डूबी नजर आईं। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के दर्शन के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना की। शिल्पा ने राधे-राधे का जयकारा लगाया। कहा, वृंदावन आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है, यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। आज पहली बार आई हूं, लेकिन मन तृप्त हो गया।
वृंदावन में वाहनों की नो एंट्री
हरियाली तीज 31 जुलाई को साल में एक ही दिन ठा. बांकेबिहारी स्वर्ण-रजत हिंडोला में विराजित होकर भक्तों को दर्शन देंगे। ऐसे में देशभर से लाखों श्रद्धालु आराध्य के इन विलक्षण दर्शन का लाभ लेने वृंदावन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस ने वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। शनिवार सुबह से रविवार रात तक शहर के अंदर वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।