Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: 1350 KM की दूरी 10 घंटे में होगी पूरी! मुंबई का सफर होगा आसान; आगरा को मिल सकती है एक और ट्रेन

    Updated: Wed, 14 May 2025 08:03 AM (IST)

    Vande Bharat Express आगरा को इंदौर के बाद एक और स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती है जिससे मुंबई का सफर आसान हो जाएगा। यह ट्रेन अलीगढ़ से आगरा होते हुए मुंबई तक चलेगी जिससे 1350 किमी की दूरी 10 घंटे में तय की जा सकेगी जबकि अभी 16-17 घंटे लगते हैं। रेलवे बोर्ड के पास यह प्रस्ताव लंबित है और अनुमति मिलते ही संचालन शुरू हो जाएगा।

    Hero Image
    Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, आगरा। Vande Bharat Express: इंदौर के बाद आगरा को एक और स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती है। इससे आगरा से मुंबई का सफर आसान हो जाएगा। यह सफर 10 घंटे में पूरा होगा। अभी 1,350 किमी की दूरी को तय करने में ट्रेनों को 16 से 17 घंटे का समय लगता है। नई वंदे भारत का संचालन अलीगढ़ से आगरा होते हुए मुंबई तक होगा। रेल मंडल आगरा के पास चार वंदे भारत एक्सप्रेस हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के मध्य स्लीपर और आगरा से अयोध्या के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस प्रस्तावित है। दोनों ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास लंबित है। अनुमति मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। अब अलीगढ़ से आगरा होते हुए मुंबई तक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी प्रस्ताव तैयार हुआ है।

    रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव एक साल पूर्व भेजा गया था। यह ट्रेन चलने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। सफर जल्द पूर हो सकेगा। इसी के चलते ट्रेन का संचालन होगा। जल्द ही मुंबई से आगरा होते हुए झांसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण होगा।

    यह हैं प्रस्तावित स्टापेज

    अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ और मुंबई।

    इन वंदे भारत का हो रहा संचालन

    हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति भोपाल, हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो, आगरा-वाराणसी वंदे भारत, आगरा से उदयपुर वंदे भारत।

    ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: जो लेने आए थे वह सब मिल गया... संत प्रेमानंद से मिलकर बदल गए विराट और अनुष्का के चेहरे

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: आज से बिहार में मौसम लेगा करवट, 13 जिलों को नहीं मिलेगी राहत; अलर्ट जारी

    16 कोच की स्लीपर वंदे भारत

    16 कोच की स्लीपर वंदे भारत में 11 एसी तृतीय, चार कोच एसी द्वितीय और एक कोच एसी प्रथम का होगा। इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा के आसपास होगी। कुल 824 यात्री सफर कर सकेंगे। आगरा से मुंबई का सफर 16 से 17 घंटे में पूरा होता है। वंदे भारत यह सफर 10 घंटे में तय करेगी।