Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Street Food: खाने में लगाया फ्यूजन का तड़का, लोगों की जुबां पर चढ़ा पास्ता और पिज्जा डोसा का स्वाद

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 06:09 PM (IST)

    Agra Street Food आगरा में ऐतिहासिक स्मारक ही फेमस नहीं है बल्कि यहां के जायके भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। बात चाहे सुबह के नाश्ते की हो या शाम के खाने की। खाने-पीने की कई वैरायटी आगरा में देखने को मिलती हैं।

    Hero Image
    Agra Street Food: आगरा में कारगिल फूड स्ट्रीट पर लोग डोसे का स्वाद लेने पहुंचते हैं।

    अली अब्बास, आगरा। पारंपरिक डोसा के साथ मनीष और उसकी मां बीना अग्रवाल को करीब पांच साल पहले कुछ प्रयोग करने की सूझी। उन्होंने डोसे में फ्यूजन तैयार किए पिज्जा डोसा, स्प्रिंग डोसा, चीज डोसा बनाया और अपने चंद दोस्तों-रिश्तेदारों को घर बुलाया। उन्हें डोसे के नए फ्यूजन को टेस्ट कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्तों और रिश्तेदारों की जुबां को पारंपरिक सांवर के साथ डोसे का नया स्वाद ऐसा भाया कि छोटी सी स्टॉल लगाने वाले मां-बेटे के डोसे का स्वाद का सफर अब लोगों के बीच पहचान बन चुका है। स्टाल से शुरू हुआ स्वाद का सफर कारोबार में तब्दील हो गया है। कारगिल फूड स्ट्रीट में उनकी डोसे की दुकान पर स्वाद के शौकीन लोगों की देर शाम को भीड़ जुटती है।

    ये भी पढ़ें...Urawar Hastarf: यूपी के फिरोजाबाद का एक ऐसा गांव जिसका नाम है उसकी खास पहचान, दिलचस्प है इतिहास

    डोसे की स्टाल से आज कारोबार तक

    आगरा के जगदीशपुर आवास विकास कॉलोनी निवासी मनीष अग्रवाल और उनकी मां बोदला सेक्टर 1 में करीब 20 साल से डोसे की स्टाल लगाते थे। बताते हैं कि बिक्री बढ़ाने के लिए मां बीना अग्रवाल से डोसा बनाना सीखा। इसे स्टाल के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को बेचना शुरू किया। लगभग 15 साल में दूरदराज के लोगों में डोसा काफी प्रसिद्ध हो चुका था।

    पांच साल पहले उन्होंने फास्ट फूड की तर्ज पर डोसा की वैरायटी बनाईं। कारगिल फूड स्ट्रीट में शहर के दूरदराज के इलाकों से लोगों को सिर्फ उनका स्वाद यहां तक खींचकर ले आता है। स्वाद के सफर की सफलता में मां और भाई निखिल अग्रवाल भी उनका साथ दे रहे हैं।

    जुबां पर डोसे की विविधता

    पिज्जा डोसा, तीसमार डोसा, चीज डोसा, पास्ता डोसा, स्प्रिंग डोसा, पनीर डोसा, मसाला डोसा आदि यहां प्रमुख हैं। बच्चों को पिज्जा और पास्ता डोसा बहुत पसंद आता है, तो बड़े भी डोसे के विभिन्न स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं।

    ये भी पढ़ें...

    Ramgarh Taal: नए साल में लहरों पर भोजन का आनंद ले सकेंगे पर्यटक, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण शुरू

    आगरा में इन स्थानों पर भी फेमस है डोसा

    आगरा के सदर बाजार में लोग नाइट में खाने का लुत्फ उठाने जाते हैं। सदरिंग करते हैं। सदर में डोसे की कई वैरायटी विभिन्न दुकानों पर मिलती है। वहीं शाहगंज में कुछ प्रसिद्ध पुरानी दुकानें हैं जिनके डाेसे का स्वाद लोगों को खूब भाता है। सेंट जोंस, दयालबाग, कमला नगर की दुकानों और स्टाल पर डोसे की कई वैरायटी मिलती हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner