Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Police का सराहनीय कार्य, गूगल लोकेशन की मदद से दारोगा ने बचाई युवक की जान

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 08:22 PM (IST)

    Agra News In Hindi आगरा के आंबेडकर पुल से युवक ने यमुना में लगा दी थी छलांग। भाई ने दी थी पुलिस को सूचना। लोकेशन के आधार पर पुल पर पहुंची पुलिस जल्द तलाश कराने बच गई युवक की जान।

    Hero Image
    Agra Police ने बचाई यमुना में डूब रहे युवक की जान।

    आगरा, जागरण संवाददाता। युवक ने अपने भाई को काल करने के बाद जान देने को यमुना में छलांग लगा दी। भाई ने यूपी 112 पर काल करके सूचना दे दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाई। दारोगा ने गूगल लोकेशन के आधार पर युवक की लोकेशन पता कर ली। इसके बाद आंबेडकर पुल के नीचे तलाश कराई तो युवक मिल गया। उसे बाहर निकाल लिया गया। युवक खतरे से बाहर है। स्वजन ने पुलिसकर्मियों के कार्य को सराहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीआरवी पर मिली थी पुलिस को सूचना

    गुरुवार रात नौ बजे यूपी 112 पर सूचना दी गई कि एक युवक यमुना में कूदने जा रहा है। उसको जल्दी बचा लो। इस समय वह हाथीघाट पर मौजूद है। यूपी 112 से सूचना मिलने पर पीआरवी के साथ थाना छत्ता में भी जानकारी दी गई। डिवीजन चौकी प्रभारी चित्र कुमार उस समय बेलनगंज में गश्त पर थे।

    कालर से जानकारी मिलने के बाद वह उप निरीक्षक मांगे राम, चौकी प्रभारी सुभाष बाजार थाना मंटोला और उपनिरीक्षक सुमित कुमार के साथ बाइक पर हाथी घाट पर पहुंच गए। मगर, मौके से किसी के कूदने के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

    आंबेडकर पुल के नीचे डूब रहा था एक युवक

    पुलिसकर्मियों ने कालर से संपर्क किया। उसने बताया कि यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का नाम दीपक है, वह उसका भाई है। दीपक की लोकेशन भी मिल रही है। इस पर दारोगा ने युवक की लोकेशन ली। लोकेशन आंबेडकर पुल की आई।

    पुलिसकर्मी तलाश करते हुए आंबेडकर पुल के नीचे पहुंचे। यहां पर मोबाइल और पर्स रखे मिले। अंदर एक युवक डूब रहा था। उसे देखकर पुलिसकर्मी यमुना में कूद गए और उसे बचाकर बाहर निकालना निकाल लाए। 15 मिनट में पुलिस ने युवक की जान बचा ली।

    कई दिनों से तनाव में था युवक

    चौकी प्रभारी चित्र कुमार ने बताया कि दीपक कुमार सेवला सदर का रहने वाला है। वह प्राइवेट कंपनी में अकाउंट का काम करता है। कुछ दिनों से वह तनाव में था। पुलिस ने भाई को थाने बुलाकर दीपक को उसके सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी के कार्य को अधिकारियों ने भी सराहा है। 

    ये भी पढ़ें...

    Urawar Hastarf: यूपी के फिरोजाबाद का एक ऐसा गांव जिसका नाम है उसकी खास पहचान, दिलचस्प है इतिहास

    Agra: तेल माफिया मनोज गोयल पर कसा शिकंजा, अग्निशमन विभाग के नोटिस के बाद होटल बंद