Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra: खुलासा, भतीजे ने किया चाचा का कत्ल, पत्नी से बात करने से रोका, तोड़ा दिया मोबाइल तो खुन्नस में की हत्या

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 10 May 2023 09:13 AM (IST)

    पुलिस ने आरोपित से मोबाइल और बाइक बरामद की है। महज कुछ घंटे में पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। फोन करके पार्टी के बहाने बुलाया था। सिकंदरा के ...और पढ़ें

    Hero Image
    Agra News: महज कुछ घंटे में पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

    आगरा, जागरण संवाददाता। चाचा ने पत्नी से बात करने से मना किया तो भतीजा खुन्नस मान गया। उसने सोमवार की रात पार्टी के बहाने फोन करके चाचा को घर से बुलाकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह सिकंदरा के गांव अकबरा में शव मिला। पुलिस ने मंगलवार की रात आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइट पर काम करता था युवक

    आनंद नगर, जगदीशपुरा निवासी सुमित कुमार बघेल शटरिंग कारीगर था। बड़े भाई राजू बघेल ने बताया कि सुमित की साइट पर रात में काम होता है। सोमवार की रात नौ बजे उसके पास एक फोन आया। वह घर से टिफिन लेकर साइट पर जाने की कहकर निकला था। कहा कि ठेकेदार ने सिकंदरा में चल रही साइट पर बुलाया है।

    पत्नी ने किया फोन तब बंद आया मोबाइल

    वह सुबह पांच बजे घर लौट आता है। एक घंटे प्रतीक्षा करने के बाद पत्नी राधा ने फोन किया ताे वह बंद था। इधर, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अकबरा के ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे मरने वाले की जेब मतदाता पहचान पत्र मिला। जिससे शिनाख्त हुई।

    पुलिस ने स्वजन को सूचना दी। सुमित के सिर में चोट का निशान था। घटनास्थल पर शराब की बोतल और तीन गिलास मिले थे। संघर्ष के निशान होने के चलते गोली मारने का अनुमान था। भाई राजू बघेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया था।

    साथ काम करने वाले युवकों पर था शक

    प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि स्वजन ने साथ काम करने वाले दो युवकों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने सुमित की काल डिटेल निकाली। जिसके आधार पर फरह निवासी सुनील को गिरफ्तार किया। वह सुमित की रिश्ते में भतीजा लगता है। सुनील ने पूछताछ में बताया कि चाचा के घर पर उसका आना-जाना था।

    सुमित का शक था कि वह उसकी पत्नी से बात करता है। उसे घर आने और पत्नी से बात करने से मना किया। पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। जिससे वह खुन्नस मान गया। उसे पार्टी देने के बहाने बुलाया। गांव अकबरा की ओर लेकर गया। वहां खेत में शराब पीने के दौरान उसके सिर में लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। उसकी बाइक और मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली है।