Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: कोर्ट से लौट रही महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या, पति और नंदोई पर आरोप

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 10:15 PM (IST)

    आगरा के फतेहाबाद में न्यायालय से लौट रही मंजू नामक एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने उसके पति मनोज और दो नंदोई पर हत्या का आरोप लगाया है जिनके साथ उसका संपत्ति विवाद चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

    Hero Image
    महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। न्यायालय से तारीख करके घर लौट रही महिला की शुक्रवार शाम को फतेहाबाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे, सड़क पर महिला शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं। महिला का पति न्यायालय में आठ वर्ष से मुकदमा चल रहा था। स्वजन ने पति उसके दो नंदोई पर हत्या का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना शाम 4:45 बजे की है। निबोहरा के गांव गढ़ी केसरी की रहने वाली 33 वर्षीय मंजू का पति मनोज कुमार से आठ वर्ष से विवाद चल रहा है। पति ने दूसरी शादी कर ली है। मंजू का पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वह शुक्रवार आगरा से तारीख करके मायके गढी केसरी लौट रही थीं।

    फतेहाबाद में बस से उतरने के बाद पैदल जाते समय सारंगपुर और कुतुबपुर गोला के बीच पीली छतरी के पास बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली मंजू के सिर में लगने पर वह गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। डीसीपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

    जानकारी होने पर मंजू की मां माया देवी समेत अन्य स्वजन मौके पर पहुंच गए। माया देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 15 वर्ष पहले मनोज से हुई थी। मंजू के दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा पति के पास रहता है।

    मूलरूप से धौलपुर राजाखेड़ा केे गांव समोना का रहने वाला मनोज वर्तमान में फतेहाबाद में राजपूत मोहल्ले में अपने तीन जीजा के साथ रहता है। मनोज ने आठ वर्ष पहले दूसरी महिला से शादी कर ली थी। जिसे लेकर मंजू के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। पति तलाक लेने का दबाव बना रहा था। मंजू इसके लिए तैयार नहीं थी। मायादेवी ने बेटी के पति मनोज और उसके दो नंदोई पर हत्या का आरोप लगाया।

    डीसीपी पूर्वी जोन सैयद अली अब्बास ने बताया कि मंजू का पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। स्वजन ने पति मनोज व दो नंदोई योगेंद्र व सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में गरज रहे हैं बुलडोजर, चुरमुरा में खनन माफिया का तांडव; अधिकारी बने मूकदर्शक