Agra News: बिजली गुल होते ही गायब हो गईं सगी बहनें, इलाके में मचा कड़कंप, पुलिस की टीम जुटी तलाश में
Agra News थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में देर रात की है वारदात। सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस। सुबह विधायक डॉ धर्मपाल सिंह के पहुंचने के बाद पुलिस ने तलाश में लाइ तेजी। अब तक सुराग न मिलने से खुद भी तलाश कर रहे स्वजन।

आगरा, जागरण संवाददाता। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर में देर रात बिजली चली गई। उसी समय दो सगी बहनें जो घर के बाहर खड़ी थीं। अचानक दरवाजे से लापता हो गईं। लापता होने की जानकारी स्वजनों को होते ही घर में हड़कंप मच गया। उसके बाद रात भर खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को शिकायत की है।
अंधेरा होते ही गायब हो गइ थीं बहनें
मामले के अनुसार गोकुल नगर क्षेत्र में दिलीप नामक युवक अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 13 वर्षीय पुत्री व आठ वर्षिय पुत्री जो कक्षा 8 व 2 में पड़ती हैं। देर रात करीब 9 बजे अचानक क्षेत्र की लाइट चली गई। जिसके बाद दोनों सगी बहनें घर के बाहर दरवाजे पर आकर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद जब लाइट वापस आई तो दरवाजे पर दोनों सगी बहने नहीं थीं। जिसके बाद स्वजनों ने दोनों बहनों की छानबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो इस संबंध में थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने रात भर सीसीटीवी कैमरों की मदद से सभी बहनों की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन अंधेरे के चलते कैमरे में सगी बहनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विधायक पहुंचे पीड़ित के घर
सोमवार की सुबह थाना अध्यक्ष विनोद कुमार यादव व क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह पीड़ित दिलीप के घर पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस से जल्द से जल्द दोनों सभी बहनों को बरामद करने के लिए टीम गठित कर तलाश करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।