तीन बच्चों के बाप को सहकर्मी से हुआ प्यार, लेकर हुआ फरार; अचानक पहुंचा घर और...
आगरा के मलपुरा इलाके में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति जो तीन बच्चों का पिता है अपनी सहकर्मी के साथ भाग गया है। महिला का आरोप है कि पति उस पर अपनी सहकर्मी के साथ घर में रहने का दबाव बना रहा है और मना करने पर मारपीट भी की।

जागरण संवाददाता, आगरा। शादी के बाद पत्नी और तीन बच्चाें के साथ नोएडा रह रहे युवक को सहकर्मी से प्रेम हो गया। परिवार को छोड़कर महिला सहकर्मी के साथ भाग गया। परेशान होकर महिला जब मायके आई तो ससुराल में स्थान नहीं मिला। अब युवक सहकर्मी को लेकर घर आ गया। पत्नी पर सहकर्मी के साथ रहने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पिता और भाई को बुलाकर मारपीट कर दी। थाना मलपुरा में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा से शिकायत की है।
पीड़िता खेरागढ़ की महिला ने बताया कि उसका और उसकी बड़ी बहन का विवाह 11 वर्ष पूर्व मलपुरा क्षेत्र के सगे भाईयों के साथ हुआ था। पति से उसके तीन बच्चे हैं। पति और ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और मायके वालों के खेत में हिस्सा मांगते थे। इसके लिए प्रताड़ित करते थे। कुछ वर्ष पहले वह पति के साथ नोएडा रहने लगी। पति वहां एक कंपनी में सुरक्षागार्ड था। वहां उसके साथ काम करने वाली महिला से उसके प्रेेम संबंध हो गए।
पति उन्हें और बच्चों को छोड़ सहकर्मी के साथ भाग गया। उसने जैसे तैसे मजदूरी कर बच्चों को पालते हुए पति को ढूंढने का प्रयास किया। बाद में पता चला कि पति महिला को लेकर अपने घर पर रह रहा है। वह बच्चाें को लेकर ससुराल पहुंची ताे पति ने मारपीट कर अंदर नहीं घुसने दिया। वह नगला परसोती में किराए पर रह रही है।
नौ अगस्त को पति उसके पास आया और महिला के साथ घर में रहने को कहा। मना करने पर पिता और भाई के साथ मिलकर मारपीट की। डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से आगरा-दिल्ली जाने वालों की रफ्तार बढ़ाएगा अवध चौराहे पर बन रहा अंडरपास, जाम से मिलेगी निजात
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।