Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Property Rate: यूपी के इस जिले में 8 साल बाद बढ़ने वाले हैं सर्किल रेट, अब तेजी से बढ़ेंगे जमीन के दाम

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 05:54 PM (IST)

    आगरा जिले में आठ साल बाद सर्किल रेट में वृद्धि होने जा रही है जो इसी सप्ताह लागू होगी। जिलाधिकारी की निगरानी में आपत्तियों का समाधान किया गया है। शहर में 40-50% तक और देहात में 20-30% तक वृद्धि होगी। इससे निबंधन विभाग को अधिक राजस्व मिलेगा। जिले में कुल 10 उप निबंधक कार्यालय हैं।

    Hero Image
    इस सप्ताह लागू होगा सर्किल रेट, तैयारी शुरू

    जागरण संवाददाता, आगरा। आठ साल के बाद जिले के सर्किल रेट में बढ़ाेतरी होने जा रही है। नए रेट इसी सप्ताह से लागू होंगे। इसे लेकर रविवार को बैठक होने जा रही है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की निगरानी में 100 आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्किल रेट में बढ़ोतरी का सात बार प्रस्ताव तैयार हुआ है। इस बार सर्वे भी हुआ फिर इसे स्थगित कर दिया गया। डेढ़ माह पूर्व सभी उप निबंधकों और तहसीलदारों ने सर्वे कर सूची तैयार की। एक अगस्त से इसे लागू किया जाना था। अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।

    इस माह अब तक पांच बार बैठक हो चुकी है। सर्किल रेट इसी सप्ताह लागू होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है।

    शहर में 40 से 50 प्रतिशत तक और देहात में 20 से 30 प्रतिशत, कृषि श्रेणी में 20 से 30 प्रतिशत, सेगमेंट श्रेणी में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। उधर, सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने से निबंधन विभाग को फायदा होगा। अधिक राजस्व मिलेगा। जिले में 10 उप निबंधक कार्यालय हैं। इसमें पांच कार्यालय तहसील सदर में हैं।