Agra News: दिल्ली, नाेएडा या लखनऊ जाने वाले दें ध्यान, जाम से बचाने को एक्सप्रेस वे पर आज हैं ये इंतजाम
Agra News धनतेरस पर अपने घर त्योहार मनाने आने वाले लोग फंसे थे ट्रैफिक जाम में। गुरुवार दोपहर से वापसी होना हो जाएगी शुरू। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा ...और पढ़ें

आगरा, जागरण टीम। पांच दिन का त्याेहार आज सम्पन्न हो रहा है। दिल्ली−नाेएडा या लखनऊ और कानपुर से आगरा अपने शहर त्योहार मनाने आने वाले लोगाें की वापसी का सिलसिला गुरुवार दोपहर से शुरू हो जाएगा। चूंकि इस बार धनतेरस पर यमुना एक्सप्रेस और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजाओं पर किलोमीटराें लंबी कतार लगी थी और लखनऊ एक्सप्रेस वे से तो 2000 वाहनाें को फ्री में निकालना पड़ा था, इसलिए आज बंदोबस्त पहले ही चाक चौबंद कर लिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः गुलाब जामुन में चक्कर में शादी में चले जमकर चाकू, एक युवक की मौत, कई लोग हैं घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर है ये व्यवस्था
भाई दूज मनाने के बाद गुरुवार को लोगों का लौटना शुरू हो जाएगा। हाईवे और एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। टोल पर जाम न लगे, इसके लिए चौकस व्यवस्था की गई है। महुअन टोल पर वीआइपी लाइन से वाहन निकाले जाएंगे। दीपावली पर्व मनाकर लोग गुरुवार को लौटेंगे। महुअन टोल पर दोनों तरफ छह-छह लाइनों से वाहन निकाले जाएंगे। वीआइपी लाइन को भी खोल दिया जाएगा। वाहनों की स्थिति पर नजर रखने को पेट्रोलिंग कराई जाएगी। एंबुलेंस और चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। स्टाफ भी बढ़ाया गया है।
टोल प्रबंधक जयपाल सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। स्टाफ बढ़ाया गया है। एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाला पर सभी 11-11 लाइन से वाहन निकाले जाएंगे। अभी दोनों तरफ आठ-आठ लाइन है। बाइक भी तीनों लाइन से निकाली जाएंगी। अभी एक-एक लाइन से ही निकाली जा रही हैं। रात 12 बजे तक पचास हजार वाहन निकलने का अनुमान है। मांट टोल प्लाजा प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों तरफ 11-11 लाइन से वाहन निकाले जाएंगे।
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी बंदोबस्त
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे भी आज सभी टोल बूथ खाेले जाएंगे। एक्सप्रेस वे के अधिकारियाें का कहना है कि वैसे दबाव कम रहना चाहिए क्याेंकि लोड शुक्रवार, शनिवार और रविवार में भी बंटेगा। यदि वाहनाें का दबाव ज्यादा रहता है तो वीवीआइपी लेन से सामान्य वाहन गुजारे जाएंगे। वहीं आगरा जयपुर रोड पर फतेहपुरसीकरी के पास बने टोल प्लाजा पर भी अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।