Agra News: आगरा में लीजिए कश्मीर के सेब का खूब मजा, शहर में आवक है भरपूर, यहां देंखे आज का भाव
Agra News थोक मंडी में सेब की भरमार घट गए दाम। सिकंदरा मंडी में 15 रुपये से 35 रुपये प्रति किलोग्राम तक उपलब्ध है सेब। पांच 10 और 15 किलोग्राम की पेटी हैं उपलब्ध। फुटकर बाजार में दामों में गिरावट नहीं। 80 से 100 किलो मिल रहा फुटकर में सेब।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में सेब की भरमार हो गई है। कश्मीर से प्रतिदिन 20 से 30 ट्रक आते हैं, जिनका वजन 12 से 14 टन तक होता है। कश्मीर में कुछ क्षेत्र में वाहनों को समूह में भेजने के लिए रोक लिया जाता है, जिससे कतारें बनी तो उप्र में उप्र सहित विभिन्न राज्यों में हुई वर्षा ने भी रास्ते रोके। ऐसे में 70 से लेकर 75 ट्रक सेब की आवक मंडी में हो गई है। दो दिन से ये मंडी में हैं, और प्रतिदिन की आवक भी हो रही है। ऐसे में भाव 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 15 रुपये से 35 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। थोक मंडी में पांच, 10 और 15 किलोग्राम की पेटी उपलब्ध है। थोक मंडी में भी फुटकर खरीद करने लोग पहुंच रहे हैं।
यहां होती है बिक्री
सिकंदरा मंडी से मप्र, राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित आगरा और अलीगढ़ मंडल में सेब बिक्री होती है।
फुटकर बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम
फुटकर बाजार में सेब के दामों में ज्यादा गिरावट नहीं है। 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम सेब फुटकर बाजार में बिक रहा है, जबकि खरीद के दाम घटे हैं।
आवक अधिक होने से दामों गिरावट आई है। 70 से अधिक ट्रक की एक साथ आवक हो गई, जिनको थोक विक्रेता गोदाम में उतरवा रहे हैं। साथ ही दूसरे जिलों से सीधे सौदा भी कर रहे हैं।
गजेंद्र सिसौदिया, थोक विक्रेता
सेब की फसल बंपर हुई थी और वर्ष के बाद आवक भी एक साथ हुई है। मंडी में दो दिन से ट्रक खड़े हैं, जिनको खाली कराया जा रहा है। कश्मीर के व्यापारियों को भी ट्रक खाली होने में देरी होने से भाड़े का नुकसान हो रहा है।
विवेक, थोक विक्रेता
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।