Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Agra News: सर्दियाें की होने वाली है शुरुआत, ट्रैक्टर ट्राली और वाहनों पर लगवा लें रिफ्लेक्टर, होगी चेकिंग

    By vidhyaram narwarEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 08:24 AM (IST)

    Agra News सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाया जाना है आवश्यक। अभी बगैर रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के विरुद्ध नहीं होगी कार्रवाई। सर्दियाें में कोहरे के चलते सबसे ज्यादा सड़क हादसे ट्रैक्टर ट्रालियाें की वजह से होते हैं। बिना रिफ्लेक्टर दौड़ती हैं ट्रालियां।

    Hero Image
    Agra News: रिफ्लेक्टर न होने से दुर्घटना का शिकार ट्रैक्टर ट्राली। फाइल फाेटो

    आगरा, जागरण संवाददाता। ट्रैक्टर ट्राली सहित सभी वाहनों को अभी रिफ्लेक्टर लगवाए जाने का मौका है। इसके बाद बगैर रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के लिए परिवहन विभाग अभियान चलाने जा रहा है। इसकी प्लानिंग कर ली गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकांश ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेटर नहीं लगे हैं। ऐसे ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के लिए आरटीओ प्रवर्तन कपिलदेव ने अभियान चलाए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। बगैर रिफ्लेक्टर वाले वाहनों को रोका जाएगा। उनपर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। लेकिन इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अभी सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद बगैर रिफ्लेक्टर वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    सड़कों पर नजर आएगी टीम

    रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के लिए परिवहन विभाग की टीम सड़कों पर नजर आएगी। ऐसे सभी वाहनों को रोका जाएगा, जिनपर रिफ्लेक्टर नहीं होंगे। उन्हें रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लाभ बताए जाएंगे। इसके साथ ही बगैर शराब पिए वाहन चलाने के लिए चालकों को भी प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाएंगे तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के लिए अभियान शुरू होेने जा रहा है। बगैर रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

    कपिलदेव

    आरटीओ प्रवर्तन