Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: आठ माह की गर्भवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, पर‍िजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 08:38 PM (IST)

    आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक आठ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का पति शादी के बाद से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    संदिग्ध अवस्था में आठ माह की गर्भवती की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। मायका पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रूखाबाद के कस्बा कंपीन के सुभाष ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूजा ने एक वर्ष पहले ट्रांस यमुना के संजीव नगर के भरत शर्मा उर्फ एलन से प्रेम विवाह किया था। भरत एक फैक्ट्री में लिखापढ़ी का काम करता है। पूजा के भाई विजय ने आरोप लगाया कि भरत शादी के बाद से ही शराब पीकर बहन से मारपीट करता था।

    ससुराल में बहन को दहेज न लाने के लिए ताने दिए जाते थे। आठ माह की गर्भवती बहन तीन दिन से दर्द से परेशान थी। उसकी तबियत खराब होने के बाद भी ससुराल वाले बहन को अस्पताल नहीं ले गए। बुधवार को बहन की हत्या करने के बाद दिखावे के लिए अस्पताल ले जाने का नाटक किया। पड़ोसियों द्वारा मिली जानकारी पर वह पहुंच गए, वरना आरोपित चुपचाप अंतिम संस्कार कर देते।

    वहीं, पूजा के पति भरत शर्मा ने बताया कि पत्नी का ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया था। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एसीपी पियुषकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले को सात फ्लाईओवर व अंडरपास की सौगात, आरओबी का भी होगा चौड़ीकरण; प्रस्ताव पर गडकरी ने लगाई मुहर