Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनकपुरी महोत्सव: केंद्रीय राज्यमंत्री SP बघेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान राम की उतारी आरती

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:33 PM (IST)

    आगरा के जनकपुरी महोत्सव में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान राम की आरती की। जयवीर सिंह ने राम को आदर्श व्यक्तित्व बताया जिनसे आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। महोत्सव की शुरुआत मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने शंखनाद से की। भगवान राम और माता जानकी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Hero Image
    केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी बघेल व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उतारी आरती।

    जागरण संवाददाता, आगरा। जनकपुरी महोत्सव में मिथिला महल के मंच पर स्वरूपों की आरती केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उतारी।

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना था कि भगवान श्रीराम व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व हैं। सनातन धर्म, सनातन संस्कृति और आदर्श जीवन का प्रतीक हैं। यदि हम अपने जीवन को उच्चतम आदर्शों पर पहुंचाना चाहते हैं तो भगवान राम की तरह आदर्श जीवन जीना सीखना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने शंखनाद किया। इससे पूर्व प्रभु श्रीराम, उनके अनुज और माता जानकी ड्रोन से पुष्पवर्षा के बीच मिथिला मंच पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- 'कबीर यह संसार है, जैसे सैमल फूल...', जनकपुरी में मर्यादाओं का उल्लंघन, तरह-तरह की रही अव्यवस्था

    आरती में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया मौजूद रहे।