Agra News: यमुना नदी में डूबे चार बच्चे, तैराकों ने दो को सुरक्षित निकाला; अन्य को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू
बकरी चराने गए चार बच्चे डूब गए जिनमें से दो को बचा लिया। रुनकता क्षेत्र के नगला सपेरा गांव के ये बच्चे नदी में नहाते समय गहराई में चले गए। स्थानीय लोगों ने सोनू और वर्षा को बचाया जबकि सुरजीत और अरुण गहरे पानी में डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, आगरा। बकरी चराने के लिए गए चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दो गहरे पानी में डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी मिलने के बाद यमुना किनारे लोगों की भीड़ जुट गई।
रुनकता क्षेत्र के गांव नगला सपेरा में रहने वाले 10 वर्षीय सुरजीत पुत्र शिशुपाल, 10 वर्षीय अरुण पुत्र प्रेम सिंह, नौ वर्षीय सोनू पुत्र पप्पू, नौ वर्षीय वर्षा पुत्री राकेश रविवार को बकरियों को चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस बीच बच्चे यमुना नदी में नहाने लगे। गहराई में जाने से चारों बच्चे पानी में डूबने लगे।
चीख सुनकर दौड़े लोग
चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तैराक युवकों ने यमुना में छलांग लगाकर सोनू और वर्षा को सुरक्षित बाहर निकला लिया। इस बीच सुरजीत व अरुण गहरे पानी में डूब गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोटरबोट व गोताखाेरों की मद से तलाश में जुटी है। हादसे के जानकारी मिलने पर यमुना किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।