विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Crime News: इंस्टाग्राम पर हीरोइन जैसी दिखती थी प्रेमिका, रूबरू हुआ प्रेमी तो टूट गया दिल

By Ali AbbasEdited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 12 Oct 2022 05:25 PM (IST)

Agra Crime News इंस्टाग्राम पर आगरा की युवती से पंजाब के युवक की हुई थी दोस्ती। युवती के फोटो देख ...और पढ़ें

Agra Crime News:इंस्टाग्राम पर शुरू हुए रिश्ते में आगरा की युवती को धाेखा मिला। प्रतीकात्मक फोटो
Agra Crime News:इंस्टाग्राम पर शुरू हुए रिश्ते में आगरा की युवती को धाेखा मिला। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, अली अब्बास। इंटरनेट के माध्यम से बनी आभासी दुनिया (वर्चुअल वर्ल्ड) के रिश्ते ज्यादा टिकाऊ नहीं होते हैं। दोस्ती और प्यार की कसमें अधिकांश मामलाों में छलावा ही साबित हो रही हैं। आभासी दुनिया में लोगाें की तस्वीरें आकर्षक होती हैं, चेहरों पर मुस्कुराहट होती है। रूबरू होते ही रिश्ते, दोस्ती और प्यार यथार्थ के धरातल पर आ जाता है। आगरा की रहने वाली वाली एक युवती के साथ भी यही हुआ। इंस्टाग्राम फिल्टर ने युवती को हीरोइन की तरह पेश किया। उसके द्वारा पोस्ट की गई फोटो को देखकर पंजाब का रहने वाला युवक दिल दे बैठा। उसने युवती को दोस्ती भरा मैसेज भेजा। शुरुआत में युवती ने उसे तवज्जो नहीं दी, लेकिन युवक उसे लगातार मैसेज भेजता रहा। जिस पर युवती ने भी उसके मैसेज का जवाब देना शुरू कर दिया। दोनों के बीच कई महीने तक बातचीत होती रही।

ये भी पढ़ेंः झिलमिलाते करवा और छलनी की बढ़ी मांग, पसंद किया जा रहा ये विशेष कॉम्बो पैक

अपने साथ ले गया पंजाब

इसी दौरान युवक ने उससे प्यार का इजहार कर दिया। वह दो सप्ताह पहले रात में आगरा आया और युवती को अपने साथ लेकर चला गया। दोस्त से प्रेमी बनने का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। दस दिन तक उसके साथ रहा, इस दौरान प्रेमिका में तमाम कमियां दिखाई देने लगीं। वर्चुअल वर्ल्ड से हकीकत सामने आते ही प्रेमिका को भी कड़वी सच्चाई अहसास हो चुका था।

ये भी पढ़ेंः Taj Mahal का किया मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड की सुंदरियों ने दीदार

अब युवती देगी करियर पर ध्यान

दस दिन के अंदर ही दोनों का दिल और रिश्ता टूट चुका था। प्रेमी उसे पंजाब में छोड़कर चला गया, प्रेमिका ने स्वजन से संपर्क किया। इधर, स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने पुलिस को उसके गायब होने की जानकारी दे दी थी। उन्होंने पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया। युवती को अपनी गलती का अहसास हो चुका था। उसने स्वजन के साथ आकर अब अपना कैरियर बनाने का फैसला किया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।