यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taj Mahal का किया मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड की सुंदरियों ने दीदार, दुनिया भर से पहुंची 34 खूबसूरत बालाएं
Taj Mahal मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट की प्रतिभागियों ने किया ताजमहल का दीदार। ताजमहल में हुआ फोटोशूट। गुलाबी ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। एक ओर ताजमहल का संगमरमरी हुस्न तो दूसरी ओर दुनिया के 34 विभिन्न देशाें की सुंदरियां। ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक एक बार को तो भ्रमित ही हो गए। समझ ही नहीं आया कि शाहजहां के ख्वाब की तामीर ताजमहल को देखें या दुनिया भर से पहुंची खूबसूरत बालाओं को। दरअसल बुधवार को ताजमहल के दीदार के साथ फोटोशूट के लिए दुनिया के 34 देशाें की सुुंदरियां पहुंची। सभी सुंदरियां मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड 2022 कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी थीं। उनके साथ में भारतीय सुुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं।
मिस सुपर माडल वर्ल्ड वाइड 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सोनिया।
यह भी पढ़ेंः Day 12: मणि रत्नम की PS1 के आगे खस्ता हुई सबकी हालत, 12 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई
ताजमहल पर फोटो शूट करवातीं विभिन्न देशाें की सुंदरियां।
इन देशाें की सुंदरियों ने किया ताज का दीदार
बेलारस, भूटान, इस्टोनिया, रूस, फिनलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मयांमार, नीदरलैंड, फिलीपिंस, श्रीलंका, थाइलैंड, बांग्लादेश आदि देशाें की प्रतिभागी सुंदरियों ने ताजमहल पर फोटोशूट कराया। प्रतिभागी आगरा दिल्ली में हुए राउंड के बाद पहुंचीं। कॉन्टेस्ट का फिनाले जयपुर में होना है। फिनाले से पहले प्रतिभागियों ने ताजमहल में फोटोशूट कराया है।