Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Crime News: एकतरफा प्यार में दुस्साहस, शिकायत के छह महीने बाद फिल्मी स्टाइल में घर से उठा ले गए किशाेरी

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 07:58 AM (IST)

    Agra Crime News ताजगंज से घर से 26 अक्टूबर को उठा ले गए थे किशाेरी को। छह महीने तक करते रहे इंतजार। उससे पहले परिवार का लड़का कर रहा था किशाेरी को लगातार परेशान। आरोपितों की तलाश में दबिश। वीडियो इंटरनेट मीडिया में फैलने के बाद मामले ने पकड़ा तूल।

    Hero Image
    Agra Crime News: आगरा में एकतरफा प्यार में किशाेरी को दबंग घर से उठा ले गए। प्रतीकात्मक फाेटो

    आगरा, जागरण संवाददाता। एकतरफा प्यार में इसे दुस्साहस या सीधे तौर पर गुंडई ही कह सकते हैं कि बच्चियां अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। शिकायत करने के छह महीने बाद घर पर धावा बोलकर बदला लेने के इरादे से दबंग किशाेरी को उठा ले गए। आगरा के ताजगंज इलाके में घर पर धावा बोल किशोरी को उठा ले जाने के मामले में यही कुछ हुआ है। आरोपित अपनी शिकायत के बाद छह महीने शांत रहे थे। वह मौके की तलाश में थे। पीड़ित परिवार को लगा कि आरोपितों पर उनके स्वजन ने लगाम कस दी है। आरोपित अरुण उर्फ लाला 26 अक्टूबर को घर पर धावा बोल किशोरी को उठा ले गया था। हालांकि वह कुछ देर बाद ही बरामद हो गई थी। आरोपितों की तलाश में पुलिस की दबिश तेज हो गईं हैं। घर पर धावा बोलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में फैलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखें वीडियाे...

    ये भी पढ़ेंः पंद्रह साल में स्कूटर से मर्सिडीज तक पहुंच गया कुलपतियों का दलाल, 100 करोड़ का है टर्नओवर

    फिल्मी अंदाज में की वारदात

    ताजगंज क्षेत्र में 26 अक्टूबर को अरुण उर्फ लाला ने एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ किशोरी के घर पर फिल्मी तरीके से धावा बोल दिया था। वह किशोरी को पूरे गांव के सामेन घर से जबरन उठा ले गए थे। घटना का गांव के ही किसी व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। उक्त वीडियो दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया में फैल गया।

    स्वजन का कहना है कि आरोपित अरुण छह महीने पहले से उनकी पुत्री काे परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत उसके स्वजन से कर दी थी। जिससे कुछ समय के लिए वह शांत हो गया था। मगर, उन्होंने पुत्री काे घर से बाहर भेजना कम कर दिया था। किशोरी उसी दिन शाम को बरामद हो गई थी। मामले में आरोपित अरुण, रिंकू, रवि कुमार, धर्मेंद्र, सुदेश, कृष्णा, विनय, लवकुश,महेश व रंजीत नामजद हैं। इसके अलावा 15-16 अज्ञात भी आरोपित हैं। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपित अपने घरों से भागे हुए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम बनाई है। उनके परिचितों पर भी नजर रखी जा रही है। 

    comedy show banner
    comedy show banner