विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में कांग्रेस नेता ने कार्यालय में किया दुष्कर्म, मतांतरण-कलमा पढ़ने का दबाव बनाने का भी आरोप

Published: Sat, 05 Jul 2025 11:20 PM (IST)

आगरा में एक महिला ने कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वकील जलालुद्दीन ने उसे ...और पढ़ें

आगरा में मदद का भरोसा देकर कांग्रेस कार्यालय में किया दुष्कर्म।
आगरा में मदद का भरोसा देकर कांग्रेस कार्यालय में किया दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला ने कांग्रेस कार्यालय में हथियार के दम पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता जलालुद्दीन ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसके ऊपर निकाह करने का दबाव बनाया।

मतांतरण कराने का प्रयास किया। साथ ही कलमा पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में महिला ने कहा है कि जुलाई, 2019 में भाइयों से विवाद होने पर वह दीवानी कचहरी गई थीं। वहां जलालुद्दीन से मुलाकात हुई। आरोपित ने खुद को अधिवक्ता और कांग्रेस नेता बताया।

आरोप है कि सितंबर, 2019 को दवा दिलाने के बहाने आरोपित कलक्ट्रेट के पास स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में ले गया। वहां हथियार के दम पर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से उस समय पति व स्वजन को घटना की जानकारी नहीं दी। इससे आरोपित का हौसला बढ़ गया। आरोपित ने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकाकर बुलाता था और दुष्कर्म करता था।

शिकायत करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। धमकियों से डर कर वह शहर छोड़कर पति के साथ गुजरात चली गई। इसके बाद भी आरोपित फोन करके धमकी देता रहा। शाहगंज थाने के इंस्पेक्टर बिरेश पाल गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने जान से मारने की नीयत से चाकू से उसके ऊपर हमला किया। किसी तरह वह बच गई। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी उसके पास है।