AQI Agra: थम नहीं रहा प्रदूषण का जहर, देश में चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा
Agra Air Pollution एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता। गुरुवार को 437 रहा आगरा में एक्यूआइ देश में चौथा प्रदूषित शहर रहा। देश के प्रदूष ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी की फिजां में प्रदूषण का जहर बरकरार है। तीन दिन खतरनाक स्थिति में रहने के बाद वायु गुणवत्ता बुधवार को बहुत खराब स्थिति में रही थी, लेकिन हवा में धूल कणों की मात्रा बढ़ने से गुरुवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 437 रहा, जो बुधवार के एक्यूआइ 383 से बहुत अधिक था। आगरा देश में चौथा प्रदूषित शहर रहा। देश में गाजियाबाद पहले, वृंदावन दूसरे और फिरोजाबाद 10वें स्थान पर रहा।
दीपावली पर हुई आतिशबाजी, निर्माण कार्यों में धूल उड़ने से रोकने के इंतजाम नहीं होने, सड़कों को खोदकर छोड़े जाने, शहर में जगह-जगह लग रहे जाम की वजह से शहर गैस चैंबर बना हुआ है। सात दिन में पांच दिन वायु गुणवत्ता खतरनाक और दो दिन बहुत खतरनाक स्थिति में रही है। गुरुवार को वृंदावन में एक्यूआइ 458 रहा, जो बुधवार के एक्यूआइ 373 से अधिक था। फिरोजाबाद में एक्यूआइ 415 रहा, जो बुधवार के एक्यूआइ 400 से अधिक था। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में शामिल आगरा, वृंदावन, फिरोजाबाद में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को वायु प्रदूषण अधिक रहा। मंगलवार को दिनभर हवा चलने की वजह से बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला था। हवा के बहाव की गति कम होने से गुरुवार को एक बार फिर वायु प्रदूषण बढ़ गया। देश में सर्वाधिक प्रदूषित 10 शहरों में नौ उप्र के रहे।
लोग हो रहे परेशान
वायु गुणवत्ता के खतरनाक स्थिति में रहने की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। सिर दर्द, अांखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत होना, खांसी आदि की शिकायतें बढ़ रही हैं। वहीं, दमा से पीड़ित लाेगों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यह शहर रहे प्रदूषित
क्रम, शहर, एक्यूआइ
1, गाजियाबाद, 461
2, वृंदावन, 458
3, बुलंदशहर, 447
4, आगरा, बागपत, 437
5, नोएडा, 434
6, बल्लभगढ़, 431
7, हापुड़, 427
8, हिसार, 422
9, ग्रेटर नोएडा, 417
10, फिरोजाबाद, 415
पिछले कुछ दिनों में आगरा में एक्यूआइ
दिन, एक्यूआइ, स्थिति
शुक्रवार, 429, खतरनाक
शनिवार, 390, बहुत खराब
रविवार, 412, खतरनाक
सोमवार, 486, खतरनाक
मंगलवार, 472, खतरनाक
बुधवार, 383, बहुत खराब
गुरुवार, 437, खतरनाक
वायु गुणवत्ता की स्थिति का मानक
एक्यूआइ, स्थिति
0-50, अच्छी
51-100, संतोषजनक
101-200, मध्यम
200-300, खराब
301-400, बहुत खराब
401-500, खतरनाक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।