Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Accident: वीडियो बना रहा युवक अचानक चीखने लगा- ये मेरी पत्नी है; पांच लाशों के बीच फंसी थी मोनिका

    By Ajay DubeyEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM (IST)

    Agra Accident News - गुरु का ताल पर फुट ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे में दो कंटेनरों के बीच फंसे ऑटो के चालक और पांच सवारियों की सांसें थम चुकी थी। हर ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा: गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हादसे को देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Accident News - गुरु का ताल पर फुट ओवरब्रिज के नीचे सड़क हादसे में दो कंटेनरों के बीच फंसे ऑटो के चालक और पांच सवारियों की सांसें थम चुकी थी। हर तरफ खून ही खून था और भीड़ बढ़ती जा रही थी। इसी बीच बाइक से पहुंचा एक युवक घटना का वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते समय उसकी नजर ऑटो में फंसे लोगों पर पड़ी और वह चीखने लगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑटो में मेरी पत्नी मोनिका फंसी है… इसे निकालो… मदद करो। मेरी पत्नी को बचा लो। मदद को दौड़े एक युवक ने महिला की नब्ज देखी तो सांसें चल रहीं थी। किसी तरह उसे निकाला गया। इसके बाद वह ऑटो-ऑटो चीखता रहा। लगभग पांच मिनट गुजर गए। पुलिस वालों ने ऑटो रुकवाया। 

    युवक घायल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक मोनिका की सांसों की डोर टूट चुकी थी। शनिवार को गुरु का ताल के ब्लैक स्पॉट पर हुए हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद ढाई घंटे तक जाम फंसा रहा।

    अचानक कंटेनर के सामने आई स्कूटी और…

    घटना दोपहर तीन बजे की है। वाटर वर्क्स चौराहे से सवारियों को बिठाकर सिकंदरा आ रहे ऑटो के आगे कंटेनर चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरु का ताल गुरुद्वारा के सामने फुट ओवरब्रिज के नीचे अचानक कंटेनर के सामने स्कूटी आ गई। उसे बचाने के लिए कंटेनर चालक ने ब्रेक लगाया। 

    इसी बीच पीछे से आ रहे कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी और ऑटो दोनों कंटेनर के बीच फंस गया। क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे चालक और सवारियों को देख राहगीर कांप उठे। यातायात पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से ऑटो में फंसी सवारियों को करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद बाहर निकाला। 

    वीडियो बनाते हुए देखा भयानक मंजर

    इसी बीच घटना का वीडियो बना रहे बाइपुर सिकंदरा निवासी रविंद्र वर्मा ने देखा कि उसकी पत्नी मोनिका भी ऑटो में फंसी है। वह लोगों की मदद से मोनिका को पास में स्थित अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में चालक समेत छह की मृत्यु हुई है। हादसे के चलते हाईवे पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।

    डीसीपी सूरज राय ने बताया, मृतकों की शिनाख्त आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच की 55 वर्षीय रेखा शर्मा व उनके नौ वर्षीय पोते अथर्व शर्मा, नारखी फिरोजाबाद के प्रेम किशोर, बाइपुर सिकंदरा की सेंट एंड्रूज स्कूल की शिक्षिका मोनिका वर्मा, बाबरपुर निवासी ऑटो चालक बच्चू सिंह और ताजसेमरी ताजगंज के रहने वाले सुनील के रूप में हुई है। दोनों कंटेनर चालक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों कंटेनर पुलिस के कब्जे में हैं।

    यह भी पढ़ें: आगरा में भीषण हादसा; गुरुद्वारा गुरु का ताल पर ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, छह सवारियों की मौत, हादसा देख कांप उठे लोग

    यह भी पढ़ें: पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर- प्लास से नाखून खींचे, उल्टा लिटाकर हथकड़ी-पट्‌टों से पीटा; एनकाउंटर की दी धमकी