Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Accident: जयपुर हाईवे पर बस-ट्रेलर और मैक्स भिड़े, एक की मौत; 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकालीं सवारियां

    Agra Accident News जयपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक बस ट्रेलर और मैक्स आपस में टकरा गए। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की दुखद मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस और मैक्स में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 04 Jan 2025 11:00 AM (IST)
    Hero Image
    Agra Accident: कोहरे के कारण हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।

    जागरण संवाददाता, आगरा। घने कोहरे के चलते किरावली में जयपुर हाईवे पर शुक्रवार रात दो बजे सवारियों से भरी बस समेत तीन वाहनों में आपस में भिड़ंत हाे गई। हादसे में बस की एक सवारी की मृ़त्यु हो एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। बस में फंसी चार सवारियों और मैक्स में फंसे दो चालकों को पुलिस ने तीन घंटे रेस्क्यू करके बाहर निकाला। अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से रवाना हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल सीमा से लगे रूपसहेड़ा जा रही थी बस

    घटना रात दो बजे की है। मां दुर्गा ट्रैवल एजेंसी की बस जयपुर से सवारियों को लेकर नेपाल सीमा से लगे रूपसहेड़ा जा रही थी। किरालवी में जयपुर हाईवे पर स्थित दक्षिणी बाइपास मोड़ पर बस के आगे जा रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आती तेज रफ्तार बस ट्रेलर में घुस गई। उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सीट के बराबर में बैठी सवारी समेत छह लोग बुरी तरह फंस गए। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान पीछे से आती तेज रफ्तार टाटा मैक्स बस से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थीं कि मैक्स की चालक केबिन का पूरा हिस्सा बस में घुस गया। दोनों चालक उसमें फंस गए।

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी।

    दो से तीन घंटे में निकालीं सवारियां

    पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने के लिए उसकी खिड़की काटी। एक महिला को करीब दो घंटे रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला जा सका।टाटा मैक्स के चालकाें को निकालने के लिए तीन घंटे तक पुलिस ने रेस्क्यू चलाया। केबिन को काटकर दोनों घायलाें को बाहर निकाला।

    इंस्पेक्टर किरावली केवल सिंह ने बताया कि हादसे में बस की चार सवारियां और दोनों मैक्स चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, अन्य घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे वाहनों से चले गए। 

    ये भी पढ़ेंः शाकाहारी ब्राह्मण युवक को वेज का स्टिकर लगाकर दिया नॉनवेज पिज्जा, बोला- 'मेरी आस्था और भावनाएं आहत हुईं'

    ये भी पढ़ेंः 'तैमूर अगर बलात्कारी तो कुमार विश्वास सबूत दें', पूर्व सांसद एसटी हसन ने कवि के तंज पर की टिप्पणी

    डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।